फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Case: उसे लगा था 'हसीना मान जाएगी', वेलेंटाइन-डे पर फूल देकर किया था प्रपोज, हत्या के बाद बोला- गलती हो गई

Sat, 20 Feb 2021 01:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मोहित पांडेय, अमर उजाला, उन्नाव
मोहित पांडेय, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Unnao Case: Proposed on Valentine's Day by giving flowers, after killing said it's a big mistake
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एकतरफा प्रेम में पागल आरोपी विनय ने यह सोच लिया था कि वह किशोरी को मना लेगा। किशोरी की चुप्पी पर उसे लगा कि वह मान जाएगी। 12 फरवरी को उसे मनाने का एक और प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।
Unnao Case: Proposed on Valentine's Day by giving flowers, after killing said it's a big mistake
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे पर उसने खेत में किशोरी से मुलाकात की और उसे फूल देकर प्रपोज किया। प्रस्ताव ठुकराकर चले जाने पर वह आग बबूला हो गया और उसकी हत्या की योजना बना डाली। आरोपी ने स्वॉट टीम को इसकी जानकारी दी है। 
 
Unnao Case: Proposed on Valentine's Day by giving flowers, after killing said it's a big mistake
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी विनय गुनाह कबूलकर रोया और अपनी करनी पर पछताया भी। उसने कहा कि उन दोनों को जान से मारने का उसका कोई इरादा नहीं था। नमकीन खाने के बाद दोनों ने पानी मांगा तो सच उजागर होने के डर से वह मना नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Case: Proposed on Valentine's Day by giving flowers, after killing said it's a big mistake
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : amar ujala
स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि नाबालिग सह आरोपी को राहत दिलाने का विश्वास दिलाया तो उसने विनय की करतूत उजागर कर दी। आरोपी विनय की कॉल डिटेल से पता चला है कि उसका कई अन्य युवतियों से भी संपर्क था।
 
विज्ञापन
Unnao Case: Proposed on Valentine's Day by giving flowers, after killing said it's a big mistake
उन्नाव कांड: घटना के बाद गांव में तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
घटना के वक्त उसके मोबाइल की लोकेशन उसी खेत की पाई गई जहां दोनों किशोरियाें के शव मिले हैं। फॉरेसिंक टीम को मौके पर वह बोतल मिली थी, जिसमें हत्यारोपी पानी में जहर मिलाकर ले गया था। नमकीन का खाली रैपर भी मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed