फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Case: बुआ भतीजी की कब्र खोदने के गुस्से में फैलाई थी अफवाह, यूट्यूब पर देखा था वीडियो, तीन गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2021 04:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Feb 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
Unnao Case: Aunt-niece was rumored to be digging the grave, the video was seen on YouTube, three arrested
उन्नाव: कब्र खोदकर शव निकालने की कॉल पर दौड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्नाव में बुआ-भतीजी की हत्या के छठवें दिन दोनों की कब्र खोदे जाने व भीम आर्मी द्वारा फूल-माला चढ़ाने की फर्जी सूचना देकर अफवाह फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूब पर गांव का वीडियो देखकर गुस्से में आरोपियों ने 112 पर फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार की है। 


 
Unnao Case: Aunt-niece was rumored to be digging the grave, the video was seen on YouTube, three arrested
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
असोहा कांड में 19 फरवरी को बुआ-भतीजी के शव खेत में दफनाए गए थे। दो दिन बाद 22 फरवरी को 112 पर कॉल कर सूचना दी गई थी कि जेसेबी से कब्र खोदकर दोनाें शवों को बाहर निकाला जा रहा है। भीम आर्मी वहां पहुंचकर फूल-माला चढ़ाएगी। एक जनप्रतिनिधि की ओर से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये देकर सुलह-समझौता कराने की बात भी पुलिस से फोन पर कही थी।

 
Unnao Case: Aunt-niece was rumored to be digging the grave, the video was seen on YouTube, three arrested
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर समेत पुलिस बल ने खेत पहुंचकर कांबिंग की थी। कुछ न मिलने पर पुलिस ने आईटी एक्ट व बलवा के लिए लोगों को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले आरोपी लखनऊ के मोहन लालगंज के कुंवर खेड़ा सिसेंडी निवासी राहुल रावत, आशियाना थाना के किला गांव निवासी समीर वर्मा और जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Case: Aunt-niece was rumored to be digging the grave, the video was seen on YouTube, three arrested
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि असोहा थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को शाम सात बजे बुआ-भतीजी व चचेरी बहन बेसुध हालत में मिली थी। पिता का आरोप है कि तीनों को कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम ले गए थे। वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया था। इस पर सीएचसी ले जाया गया था। वहां दो को मृत व एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
Unnao Case: Aunt-niece was rumored to be digging the grave, the video was seen on YouTube, three arrested
उन्नाव केस: किशोरी ने दिया बयान - फोटो : amar ujala
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि अस्पताल में भर्ती रोशनी से एकतरफा प्रेम का इजहार करने और उसके मना करने की खुन्नस पर आरोपी विनय ने गांव के ही साथी की मदद से पहले खेत जाकर नमकीन खिलाया, फिर जहरीला पानी पिला दिया था जिससे बुआ भतीजी की मौत हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed