{"_id":"663ef83d2d35021fa0072e3b","slug":"sitapur-murder-case-wife-work-in-bank-while-living-with-children-in-lucknow-came-to-village-only-on-friday-2024-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूनी खेल: लखनऊ में बच्चे संग रह बैंक में नौकरी करती थी पत्नी, अनुराग ने ली पांच की जान; छह मौतों से दहला यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी खेल: लखनऊ में बच्चे संग रह बैंक में नौकरी करती थी पत्नी, अनुराग ने ली पांच की जान; छह मौतों से दहला यूपी
Sat, 11 May 2024 02:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 May 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने शनिवार रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में घर के पांच सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाने वाले अनुराग सिंह का परिवार बेहद सम्पन्न है। परिवार लखनऊ में रहता था। अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी।
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी। अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी। वह खेती संभालता था। लेकिन नशे की लत ने उसे बिगाड़ दिया था। परिजन इसका विरोध करते थे। वह जब ज्यादा नशा करने लगा तो परिजनों ने लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की ठानी। यही हत्या का कारण बना।