फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शामली: भाजपा सभासद को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गिरेबान पकड़कर खींचते हुए थाने ले गई महिला, वीडियो वायरल

Sun, 20 Sep 2026 11:46 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 20 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

वार्ड 16 में नाला निर्माण को लेकर सभासद और स्थानीय लोगों में खींचतान हो गई। इसके बाद सभासद को पीटा गया। सभासद एवं भाजपा जिला मंत्री अनिल उपाध्याय का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने साजिशन उन पर हमला कराया है। 

विज्ञापन
Shamli: BJP councilor chased and beaten by a crowd; women grabbed him by the collar and dragged him
भाजपा सभासद का गिरेबान पकड़कर पीटती महिला। - फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका परिषद के वार्ड 16 के सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय और वार्ड के लोगों के बीच नाला निर्माण को लेकर विवाद हो गया। नगरपालिका में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। वहां से निकले सभासद को लोगों ने सड़क पर पकड़ते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और एक महिला उनका गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले गए। पुलिस ने सभासद को छुड़ाया। लोगों का आरोप है कि सभासद ने महिलाओं को अपशब्द कहे, जबकि वार्ड सभासद का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने लोगों को उकसाकर उन पर जानलेवा हमला कराया है। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।



 
Shamli: BJP councilor chased and beaten by a crowd; women grabbed him by the collar and dragged him
भाजपा सभासद को खरी-खोटी सुनाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला कौशांबी विहार वार्ड 16 में लगभग दो वर्ष से नाला निर्माण न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगरपालिका ने अब नाला व सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृत किया है। शुक्रवार रात को ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू करने गए थे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सभासद अनिल उपाध्याय ने यह कहकर काम रुकवा दिया कि जिस तरह से नाला निर्माण किया जा रहा है, उससे पीछे की तरफ गली में पानी भरने की समस्या होगी, जिससे लोगों को परेशानी होगी। ठेकेदारों ने शनिवार को पालिका अधिकारियों से इस मामले में वार्ता करने का समय रखा।

Shamli: BJP councilor chased and beaten by a crowd; women grabbed him by the collar and dragged him
गिरेबान पकड़कर खींचती महिला। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को वार्ड के महिला व पुरुष और वार्ड सभासद पालिका पहुंचे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की मौजूदगी में उनके कक्ष में लोगों और वार्ड सभासद में कहासुनी के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मारपीट की नौबत आने पर सभासद अनिल उपाध्याय वहां से निकले तो महिला व पुरुषों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। वे किसी तरह से जान बचाकर कोतवाली की तरफ भागे तो लोगों ने उन्हें कोतवाली के पास ही फिर से पकड़ते हुए पीटा। इसके बाद महिला उनके गिरेबान को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली में पुलिस ने सभासद को छुड़ाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

ये दी गई तहरीर
इस मामले में वार्ड के नागरिकों की तहरीर में आरोप लगाया कि वार्ड सभासद नाला व सड़क के निर्माण में अवरोध पैदा कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर वे पालिका कार्यालय गए थे। वहां पर सभासद ने महिलाओं को अपशब्द कहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: BJP councilor chased and beaten by a crowd; women grabbed him by the collar and dragged him
सभासद को पीटते लोग। - फोटो : अमर उजाला
उधर, सभासद अनिल उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि वे कौशांबी विहार में जल निकासी की समस्या के समाधान कराने के लिए पालिका कार्यालय गए थे। वहां ठेकेदारों से बातचीत की जा रही थी। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कराने के नीयत से उनके वार्ड के कुछ महिला व पुरुषों को बुलाया। पालिकाध्यक्ष के इरादे को भांपकर वे जान बचाने के लिए पालिका कार्यालय से बाहर निकले तो आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने लोगों को उकसाकर उनकी पिटाई कराई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सभासद ने दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Shamli: BJP councilor chased and beaten by a crowd; women grabbed him by the collar and dragged him
खींचते हुए ले गए थाने। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
सभासद व वार्ड के नागरिकों के बीच हुई नोकझोंक व पिटाई के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पालिका पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उधर, सभासद की सड़क पर पिटाई की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पिटाई करने और सभासद का गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed