फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो वायरल : तो क्या तीन फुट के अजीम को मिल गई है दुल्हन, घोड़ी पर सवार आए नजर

Wed, 17 Mar 2021 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
three feet man in shamli seen in wedding suit after becoming talk of the town for not getting bride
घोड़ी पर सवार अजीम मंसूरी - फोटो : amar ujala

शामली के कैराना में नौ मार्च को महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाने वाले दो फीट छह इंच कद के अजीम मंसूरी ने दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उसे मुंबई बुलाया है। मीडिया में उसकी खबरें पढ़ने और वीडियो देखने के बाद सलमान खान ने उसके चाचा के मोबाइल पर कॉल किया।



वहीं दूल्हा बने अजीम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या तीन फुट के अजीम घोड़ी चढ़ चुके हैं, क्या उन्हें दुल्हन मिल गई है। आगे जानें आखिर क्या है पूरा माजरा :-

three feet man in shamli seen in wedding suit after becoming talk of the town for not getting bride
महिला थाने पहुंचा अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

शादी नहीं होने के कारण चर्चाओं में आए 2 फीट छह इंच कद के अजीम मंसूरी (26) का दूल्हा बन घोड़ी पर सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी की शादी छोटे कद की वजह से नहीं हो रही है।



अजीम ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह करीब 15 दिन पहले का है। वह अपनी बुआ के लड़के की शादी में गया था। कुछ देर के लिए वह भी घोड़ी पर बैठ गया था।

three feet man in shamli seen in wedding suit after becoming talk of the town for not getting bride
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला जोड़वा कुआं निवास कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले हाजी नसीम मंसूरी के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अजीम मंसूरी ने शामली महिला थाने में पहुंचकर शादी कराने की मांग की थी। छोटा कद अजीम की शादी में अड़ंगा बना हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
three feet man in shamli seen in wedding suit after becoming talk of the town for not getting bride
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि दो दिन पहले उनके चाचा निसार के पास मुंबई से अभिनेता सलमान खान ने फोन किया। उसे मुंबई आने और फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही उसकी शादी कराने का भी आश्वासन दिया है। वह जल्द ही मुंबई जाकर सलमान खान से मिलेगा। 


 
विज्ञापन
three feet man in shamli seen in wedding suit after becoming talk of the town for not getting bride
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम मंसरी - फोटो : अमर उजाला

यदि उसकी शादी तय हो जाती है तो वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपनी शादी में बुलाएगा। यदि उसकी अब भी शादी नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल करेगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed