फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahapanchayat: जयंत बोले-इस बार नहीं मनाऊंगा दीपावली, पढ़ें-आखिर क्या है वजह, 16 को फिर होगी पंचायत

Thu, 09 Nov 2023 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Nov 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Jayant chaudhary says I will not celebrate Deepawali this year due to non-payment of sugarcane to farmers
शामली में किसानों की महापंचायत - फोटो : Amar Ujala

संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों के बेमियादी धरने को समर्थन देने के लिए आज आयोजित महापंचायत में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। दोनों नेता एक मंच पर एकत्र हुए और बकाया गन्ना भुगतान पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज हुई किसान महापंचायत पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार किसानों के लिए दीपावली नहीं मनाऊंगा।

Jayant chaudhary says I will not celebrate Deepawali this year due to non-payment of sugarcane to farmers
शामली में किसानों की महापंचायत - फोटो : Amar Ujala

शामली मिल रोड पर आयोजित महापंचायत में काफी संख्या में किसानों की भीड़ दोनों नेताओं को सुनने पहुंची। इस दौरान दोपहर बाद मंच से किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार को सभी बातें  मालूम है और हल भी सरकार को करना है। मोदी जी भाषण देते हैं कि तीसरे कार्यकाल में किसानों के सब मसले हल कर देंगे, लेकिन उन्हें कौन बताए कि तीसरा कार्यकाल तो आना ही नही हैं।

Jayant chaudhary says I will not celebrate Deepawali this year due to non-payment of sugarcane to farmers
शामली में किसानों की महापंचायत - फोटो : Amar Ujala

रालोद अध्यक्ष जयंत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में बुलडोजर चलता है। किसानों के भुगतान पर क्यों नही होता समाधान ।14 दिन में भुगतान नही तो ब्याज दे सरकार ,यह सरकार की बड़ी जिम्मेदारी बनती है।  कल्पना करो ये ही घाटा जो आपके साथ हो रहा है अगर यही अडानी के साथ होता तो क्या होता । मोदी जी अमेरिका गए और अडानी के घाटे को पूरा कर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayant chaudhary says I will not celebrate Deepawali this year due to non-payment of sugarcane to farmers
किसानों के बीच राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
मंच से गरजते हुए जयंत बोले कि ये वही सरकार है जो गेंहू, आलू धान बेचने पर प्रतिबंध एक घंटे में लगा देती है। यहां अधिकारी बैठे हैं, लखनऊ क्यों नहीं बात करते है।  रोज लोग शिकायत करते हैं अब किसान भी तो अपनी शिकायत कर रहे हैं,क्यों नही होता समाधान, क्यों नहीं कराया जा रहा समाधान?
विज्ञापन
Jayant chaudhary says I will not celebrate Deepawali this year due to non-payment of sugarcane to farmers
शामली में किसानों की महापंचायत - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने चेतावनी दी कि हल्के में ना लें। योगी जी चाहें तो हो जाएगा भुगतान। हम किसानों के साथ हैं। हरियाणा सरकार ने 386 रुपए गन्ना मूल्य घोषित कर दिया, योगी सरकार कहां है? कहा कि किसानों का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा। 16 नवंबर को फिर पंचायत होगी, उसमे निर्णय लिया लाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed