संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत के बाद पति ने उसका शव ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में पैक कर दिया। वहीं, सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर पति को हिरासत में ले लिया है।
2 of 5
मृतक सरिता
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के ब्लड कैंसर से थी परेशानी
यूपी के शाहजहांपुर स्थित तिलहर थाना के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी अशोक कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सविता घरों में कामकाज करती थी। उसका बेटा अमन ब्लड कैंसर से पीड़ित है। पुलिस के मुताबिक, बेटे की बीमारी और पति के दुर्व्यवहार से सविता परेशान थी।
3 of 5
पुलिस ने बरामद किया सूटकेस
- फोटो : अमर उजाला
डर के कारण सूटकेस में कर दिया पैक
पति अशोक ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह मोहल्ले में आई एक बरात देखने गया था। इसी बीच सविता ने दरवाजे के चौखट से दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। बरात देखकर लौटे अशोक ने जब सविता को फंदे से लटका देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत सविता को फंदे से नीचे उतारा। पत्नी की मौत से घबराए अशोक ने बरेली में रह रहे अपने भाई अनिल को फोन कर घटना की जानकारी दी। उससे सलाह मांगी। काफी देर तक जब कोई फोन नहीं आया तो डर की वजह से अशोक ने पत्नी के शव को सूटकेस में पैक कर दिया।
4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने पुलिस को किया फोन
वह शव को ठिकाने लगाने के लिए सोच रहा था। तभी भाई अनिल की सूचना पर सीओ तिलहर ज्योति यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महिला बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली थी। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
5 of 5
सरिता और मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के बीमारी से थी परेशान, पति भी करता था प्रताड़ित
सविता की बड़ी बेटी संध्या 14 साल की है। छोटा बेटा अमन आठ और रोहित तीन साल का है। सविता के बेटे अमन को ब्लड कैंसर है। इसको लेकर सविता काफी परेशान रहती थी। बेटे के उपचार में काफी रुपये लगा चुकी थी। कमाई से जो भी बचाती थी, उसे भी उसने बेटे के उपचार में लगा दिया था। आसपास के लोगों ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करता था। वह एक निजी बैंक के लिए वसूली का कार्य करता है। उसकी आदतों से सविता परेशान रहती थी।