फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झपकी ने छीनी जिंदगी: एक के बाद एक टकराए छह वाहन, तीन ड्राइवरों की मौत; दो चालक तो सड़क किनारे खड़े थे

Sat, 17 Jan 2026 10:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 10:55 PM IST
सार

सुबह करीब आठ बजे खैरपुर चौराहे पर घने कोहरे में जलालाबाद और फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। अचानक ब्रेक लेने से जलालाबाद की ओर से आ रहे आगे-पीछे चल रहे दो टैंकर व उसके पीछे चल रही इको वैन व बोलेरो भी टकरा गईं।

विज्ञापन
Six vehicles collided one after the other in Shahjahanpur killing three drivers
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शाहजहांपुर स्थित खैरपुर चौराहा के पास ट्रक के चालक को झपकी आने के बाद कोहरे के कारण छह वाहन टकरा गए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक जलालाबाद मार्ग जाम रहा। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया।

Six vehicles collided one after the other in Shahjahanpur killing three drivers
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

सामने से टकराया ट्रक
घायल ट्रक चालक इकबाल ने बताया कि वह फर्रुखाबाद की ओर से खाली ट्रक लेकर आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक का चालक गलत दिशा में आकर उनके ट्रक से टकरा गया। सामने से आ रहा ट्रक का चालक नींद की झपकी आने से संतुलन खो बैठा और ट्रक आमने-सामने टकरा गए।

Six vehicles collided one after the other in Shahjahanpur killing three drivers
दुर्घटनाग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला

अचानक लगाने पड़े ब्रेक
अचानक ब्रेक लगाने से चार अन्य वाहन भी टकरा गए। हादसे के बाद संभल के राजपाल व बिजनौर के नसीम सड़क किनारे बात कर रहे थे। ऐसे में ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और हादसे में घायल सात लोगों को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ट्रक चालक निहालुद्दीन की बरेली में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six vehicles collided one after the other in Shahjahanpur killing three drivers
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गर्भवती महिला को निजी अस्पताल ले गए परिजन
मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी मनजीत सिंह की पत्नी संरचना सिंह गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उनको बोलेरो कार से खैरपुर स्थित अस्पताल लाया जा रहा था। चौराहे पर हादसा हो गया। परिजन गर्भवती संरचना सिंह को दूसरे वाहन से निजी अस्पताल ले गए। बोलेरो चालक विनोद को हल्की चोट आई है।

विज्ञापन
Six vehicles collided one after the other in Shahjahanpur killing three drivers
क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया
शनिवार सुबह वाहनों के टकराने से खैरपुर चौराहे पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ तिलहर ज्योति यादव मौके पर पहुंचीं। कटरा इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने हाइड्रा मशीन बुलवाकर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को चौराहे से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। तब जाकर लोगों को राहत मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed