फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चित मोहब्बत: बचपन से एक-दूसरे के संपर्क में थीं दोनों, जिद है कि साथ ही रहूंगी, पढ़ें- दो लड़कियों की लव स्टोरी

Wed, 08 Jun 2022 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। 
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
love story of two girls of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। परिवार वाले इस पर आपत्ति जता रहे हैं। मंगलवार सुबह परिजनों के आपत्ति दर्ज कराने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले गई। तीन घंटे तक थाने में बैठाने के बाद दोनों को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया। 


परिजन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली एक युवती की उम्र 21 साल है, जबकि दूसरी 19 वर्ष की है। एक लड़की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। दूसरी ने पढ़ाई छोड़ी हुई है। आसपास में घर होने के कारण बचपन से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थी। उनका मिलना परिजन को पसंद नहीं आया तो दोनों पर पाबंदी लगा दी।

love story of two girls of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उसके बाद भी उनके मिलने का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते मंगलवार सुबह आपत्ति जताई। विवाद होने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों युवतियों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह से दोनों ने स्पष्ट कहा कि परिजन के विरोध के बावजूद वे साथ में रहेंगी।

love story of two girls of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर
उनकी बात को सुनकर युवतियों के परिजन को बुलाकर वार्ता की, पर घर वाले भी मानने को तैयार नहीं हुए। युवतियों ने पुलिस के सामने कहा कि वे दोनों हमेशा के लिए साथ रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
love story of two girls of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर
काफी मशक्कत के बाद भी हल नहीं निकलने पर दोनों युवतियों को महिला पुलिस की सुपुर्दगी में तीन घंटे तक थाने पर बैठाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
love story of two girls of Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दोनों ही युवतियां बालिग हैं। परिजन के आपत्ति दर्ज कराने के बाद पुलिस उन्हें ले आई थी। वे साथ में रहना चाहती हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना है। -सरवणन टी., सीओ सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed