फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग : आंखों के सामने खाक हुई गृहस्थी, रो-रोकर बेहाल हुए घरवाले

Mon, 10 Jun 2024 04:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in the hut caused by spark in Shahjahanpur
घटना के बाद रोते-बिलखते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में पुवायां मार्ग पर 132 केवी पैना उपकेंद्र के सामने बच्चूलाल की झोपड़ी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे कूड़े से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते-देखते गृहस्थी का सारा सामान आग में खाक हो गया। लपटों के आगे बेबस परिवारवाले रोते-बिलखते रहे। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

सोमवार को दोपहर कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी मजदूरी करने वाले बच्चूलाल की झोपड़ी पर गिर गई। कुछ ही देर में झोपड़ी लपटों में घिर गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवारवालों को झोपड़ी से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। 

Household items burnt due to fire in the hut caused by spark in Shahjahanpur
बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
परिजन व आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल लगाई लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद डॉयल-112 पर सूचना दी गई। तब करीब एक घंटे के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। 
Household items burnt due to fire in the hut caused by spark in Shahjahanpur
घटनास्थल पर पीड़ित व दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार के मुताबिक आग से 10 हजार रुपये, टीवी, बक्सा व जरूरी घरेलू सामान जल गया है। बच्चूलाल ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in the hut caused by spark in Shahjahanpur
चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पड़ोसी खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख को कूड़े के ढेर में डाल देते थे। कई बार विरोध करने के बाद भी वे लोग नहीं माने। इसी के चलते सोमवार को उनकी झोपड़ी में आग लग गई। 
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in the hut caused by spark in Shahjahanpur
आंखों के सामने खाक हुई गृहस्थी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पड़ोसी खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख को कूड़े के ढेर में डाल देते थे। कई बार विरोध करने के बाद भी वे लोग नहीं माने। इसी के चलते सोमवार को उनकी झोपड़ी में आग लग गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed