फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब के लिए मां की हत्या: रुपये न देने पर बेटे ने खेला खूनी खेल, पिता पर भी हमला; आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 07 Mar 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 02:58 PM IST
सार

Shahjahanpur News: गनपतपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह शराब के लिए रुपये देने से इन्कार करने पर पहले पत्नी राधा देवी का डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। फिर अपने पिता पर हमलावर हो गया। उन्हें बचाने आई मां की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
accused of killing his mother for not giving him money for alcohol was sent to jail
आरोपी विनोद - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव गनपतपुर में मां मैना देवी की भाला मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे विनोद कुमार को जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को बेटी पलक के खाते में यूनीफार्म के लिए आए 12 सौ रुपये शराब के लिए निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था। पौत्री पलक को बचाने आने के दौरान विनोद अपने पिता भाईलाल पर हमलावर हो गया था। इस बीच मां मैना देवी के आने पर उसने भाला व ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपने भाई विपिन की पत्नी कुसुमा व गांव के एक व्यक्ति पर भी हमला किया था। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, विनोद अपनी मां व पिता से मकान नहीं बनवाकर देने पर खुन्नस रखता था।



accused of killing his mother for not giving him money for alcohol was sent to jail
मृतका के घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

गनपतपुर गांव निवासी भाईलाल का बड़ा पुत्र विनोद उनके पास ही रहता था। दूसरे नंबर का बेटा विपिन अलग घर में रहता है। तीसरा भाई प्रदीप पानीपत में काम करता है। बताते हैं कि विनोद पिता से अलग मकान बनवाकर देने की मांग कर रहा था। बेटे के शराबी प्रवृत्ति का होने के कारण भाईलाल को उसके द्वारा जमीन बेच दिए जाने का डर था। बुधवार की शाम को विनोद शराब पीकर आया तो पत्नी राधा को पीट दिया। शाम को परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कराकर उसे सुला दिया था। 

accused of killing his mother for not giving him money for alcohol was sent to jail
आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार सुबह चार बजे विनोद जागा और नशा उतरने पर फिर से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। पत्नी राधा के इन्कार करने पर कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी पलक के खाते में आए यूनिफॉर्म के रुपये देने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर मकान से भाला लेकर बाहर कुर्सी डालकर बैठ गया। दोपहर तीन बजे पलक खेत से लौटी तो जनसेवा केंद्र चलने के लिए कहने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
accused of killing his mother for not giving him money for alcohol was sent to jail
आरोपी विनोद, मृतका मैना देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बेटी ने कुछ देर बाद चलने की बात कहकर टाला तो विनोद ने गुस्से में आकर उसे पीट दिया। तभी भाईलाल आ गए और पलक को बचाने लगे। इतने में विनोद अपने पिता पर हमलावर हो गया। उन्हें भाला लेकर दौड़ा लिया। भाईलाल की नातिन सुमन ने बताया कि नाना के बाहर जाने के दौरान नानी मैना देवी आ गईं। तब उसने नानी के ऊपर भाले से हमला कर मार डाला। 

विज्ञापन
accused of killing his mother for not giving him money for alcohol was sent to jail
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जो सामने आया, उसके ऊपर किया हमला
मां की हत्या के बाद विनोद पर खून सवार हो गया। उसके जो सामने आया, उस पर हमलावर हो गया। शोर-शराबा सुनकर छोटे भाई विपिन की पत्नी कुसुमा देवी भी दौड़कर आ गईं। विनोद ने उस पर भी हमला कर दिया।   शोर-शराबा होने पर बाहर की ओर भागा तो सामने ही राधेश्याम दिख गए। उनको भी भाला मारा, जो उनकी शर्ट को भेदते हुए पार निकल गया। वे बमुश्किल बचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed