फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: उपद्रवियों ने घर छोड़े... गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं पुलिस टीम, अधिकांश की लोकेशन दिल्ली

Mon, 09 Dec 2024 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस सक्रिय है। सैकड़ों उपद्रवी घर छोड़कर दिल्ली समेत अन्य जगहों पर पनाह लिए हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और दबिश की कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Rioters left their homes, police conducting raids, location of most them is Delhi
संभल में आगजनी - फोटो : संवाद

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा उपद्रवियों के दिल्ली में पनाह लेने की जानकारी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ के बाद पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी।

Sambhal Violence: Rioters left their homes, police conducting raids, location of most them is Delhi
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद

इसमें पांच लोगों की मौत भी हो गई थी। जबिक, कई लोग घायल हुए थे। कई घायलों का अभी भी इलाज चल रहा हैं। वहीं, 29 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बवाल में उपद्रवियों ने अलग-अलग बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित कारतूस भी चलाए गए थे। इनके खोखे एसआईटी को छानबीन में मिले हैं।

Sambhal Violence: Rioters left their homes, police conducting raids, location of most them is Delhi
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद

एक्सपर्ट से इन खोखों की जांच कराई जानी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। जिले से बाहर पनाह रहने की जानकारी सामने आ रही है। टीमों को तलाश में लगाया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों की तलाश में दिल्ली भी टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence: Rioters left their homes, police conducting raids, location of most them is Delhi
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

बवाल में जान गंवाने वालों को गोली मारने वालों की पहचान नहीं
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों मौत हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। चार मृतकों के परिजनों ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और बिना कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि, अभी तक गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई हैं। 24 नवंबर को मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नईम, अयान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल व हयातनगर निवासी रोमान की गोली लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Rioters left their homes, police conducting raids, location of most them is Delhi
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

इसमें रोमान के परिजनों ने कार्रवाई नहीं कराई है। नईम, अयान और बिलाल के परिजनों ने संभल कोतवाली और कैफ के परिजनों ने नखासा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन युवाओं को गोली मारने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed