संभल में सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चार प्राचीन कुएं और मिले हैं। लोगों ने अतिक्रमण कर कुओं का पाट दिया था। पालिका ने कुओं से अतिक्रमण हटवाकर संवारने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल खोदाई करवाई जा रही है। ताकि कुओं को पुराने स्वरूप में लौटाया जा सके।
Sambhal Shiv Mandir: संभल में चार और प्राचीन कुएं मिले, हिंसाग्रस्त इलाके में खोदाई जारी, प्रशासन कर रहा जांच
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:10 PM IST
सार
संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान बंद किए गए चार प्राचीन कुएं मिले हैं। प्रशासन उन्हें पुराने स्वरूप में लाने के प्रयास कर रहा है। नगर पालिका ने खग्गू सराय, आलम सराय, कोटगर्वी और एजेंटी तिराहा के कुओं को खोलने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन