{"_id":"624548aaa6cf667e56242241","slug":"samajwadi-party-shivpal-singh-yadav-likely-join-bjp-had-met-hari-om-yadav-and-chief-minister-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा में जाएंगे शिवपाल?: समधी और बीजेपी नेता हरिओम यादव बने मध्यस्थ, इन बातों से मिल रहे संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में जाएंगे शिवपाल?: समधी और बीजेपी नेता हरिओम यादव बने मध्यस्थ, इन बातों से मिल रहे संकेत
Thu, 31 Mar 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
लगातार उपेक्षा से आहत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चर्चा है कि शिवपाल यादव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुकाकात की थी, उसके बाद शिवपाल यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। सीएम योगी और शिवपाल यादव की इस मुलाकात के बाद से सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्र बताते हैं कि इटावा से दिल्ली जाने के दौरान शिवपाल ने पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मुलाकात की थी। वहीं, शिवपाल सिंह यादव गुरुवार की सुबह राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में पहुंचे। माना जा रहा है कि जल्द ही शिवपाल यादव बड़ा एलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। यह भी कहा कि वक्त आने पर बोलेंगे। शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई है। भविष्य के फैसले पर कहा कि वक्त आने पर इसका खुलासा करेंगे। शिवपाल के इस रहस्यमयी बयान से सियासी हलके में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि इटावा से दिल्ली जाने के दौरान शिवपाल ने पूर्व विधायक हरिओम यादव से भी मुलाकात की थी। हरिओम रिश्ते में उनके समधी हैं और सपा से नाता तोड़कर भाजपा में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
सियासी गलियारे में इस मुलाकात को भविष्य में होने वाले विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल इस हलचल के बीच भाजपा और सपा के नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन हैं हरिओम यादव
मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह यादव की शादी हरिओम यादव के भाई राम प्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव के साथ हुई है। हरिओम यादव मृदुला के चाचा हैं और मृदुला सैफई की ब्लॉक प्रमुख और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की मां हैं।
सिरसागंज विधानसभा सीट से रह चुके हैं विधायक
हरिओम यादव का जन्म फिरोजाबाद जिले में हुआ था। उन्होंने नारायण कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि ली। हरिओम यादव सिरसागंज से विधायक रह चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में सिरसागंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।