फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या: 'मुझे कुछ नहीं दिया और साली की शादी में दे रहे हो बाइक', भड़के इरफान ने कर दिया खूनखराबा

Thu, 24 Sep 2026 09:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 24 Sep 2026 09:04 PM IST
सार

Saharanpur News: नानौता में साली निलोफर की शादी में आए इरफान ने अपनी पत्नी गजाला की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। गजाला के भाई मोहम्मद चांद ने बताया कि इरफान अपनी शादी में कम दहेज देने की बात करता था, निलोफर की शादी में ज्यादा दहेज देने पर भड़का हुआ था। 

विज्ञापन
Wife's Murder: Irfan committed the crime in a fit of rage, upset that he was given nothing
गजाला की फाइल फोटो और हत्या के बाद घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नानौता कस्बे के मोहल्ला चाहमंजिली कोट में ससुराल में साली की शादी में आए कैराना के गुलशन नगर निवासी इरफान ने अपनी पत्नी गजाला (32) की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। मृतका के भाई का आरोप है कि उन्होंने दूसरी बहन को दहेज में बाइक दी थी, इससे जीजा नाराज था। इसी नाराजगी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घायल आरोपी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 
Wife's Murder: Irfan committed the crime in a fit of rage, upset that he was given nothing
अस्पताल में बिलखते परिजन और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला चाहमंजिली कोट निवासी गजाला की शादी साल 2012 में इरफान के साथ हुई थी। इरफान पानीपत की फैक्टरी में काम करता था। 21 सितंबर को गजाला की बहन निलोफर की शादी में शामिल होने के लिए दंपती आया हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गजाला पहली मंजिल पर बने कमरे में गई। उसे अपने भाई शोएब के पंजाब जाने के लिए उसका बैग तैयार करना था। 
 
Wife's Murder: Irfan committed the crime in a fit of rage, upset that he was given nothing
अस्पताल में इरफान के भर्ती होने के बाद जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
कमरे में इरफान और गजाला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, तभी उसने गजाला के गले पर उस्तरे से वार कर दिया और खुद का भी गला काट लिया। चीख-पुकार सुनकर नीचे से परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। वहां पर कमरे में दोनों खून से लथपथ पड़े थे। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल इरफान को हायर सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife's Murder: Irfan committed the crime in a fit of rage, upset that he was given nothing
गजाला की फाइल फोटो और अस्पताल में इरफान। - फोटो : अमर उजाला
मृतका गजाला के भाई मोहम्मद चांद ने आरोप लगाया कि निलोफर को दहेज में बाइक देने से जीजा ने नाराजगी जताई थी और खुद को कम दहेज मिलने का उलाहना भी दिया था। अकसर गजाला के साथ मारपीट की जाती थी, जिस कारण गजाला करीब आठ माह तक मायके में रही थी। दंपती के बच्चे भी नहीं हैं।
 
विज्ञापन
Wife's Murder: Irfan committed the crime in a fit of rage, upset that he was given nothing
पोस्टमार्टम हाउस पर गजाला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले सीओ
प्राथमिक जांच में वारदात की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया है। दंपती के बीच अकसर झगड़ा रहता था। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
- शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed