फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बिटौड़े में लाश जलती देख कांप उठे लोग, गांव में फैल गई सनसनी, शव की पहचान करने में जुटे अफसर

Mon, 23 Jan 2023 06:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Jan 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
The dead body was burnt in Bitoda after killing in Titro of Saharanpur district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में तीतरो के ग्राम खडलाना में श्मशान घाट के पास रखे बिटौड़े में किसी की हत्या कर शव जला दिया गया। पुलिस जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर शव महिला का होने का अनुमान लगा रही है।





वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

The dead body was burnt in Bitoda after killing in Titro of Saharanpur district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

तीतरो थाना क्षेत्र के खडलाना में सोमवार की सुबह ग्रामीण श्मशान घाट की ओर से गुजरे तो उन्होंने देखा कि जगबीरा सैनी व रोहिताश के उपलों के बिटौड़ों में आग लगी है। कुछ ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की तो एक शव को जलते देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई।

The dead body was burnt in Bitoda after killing in Titro of Saharanpur district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद ग्राम प्रधान चंद्रपाल शर्मा व पूर्व प्रधान सतीश शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव करीब 90 प्रतिशत जल चुका था। उन्होंने घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
The dead body was burnt in Bitoda after killing in Titro of Saharanpur district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद एसपी देहात सूरज राय ने भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में शव महिला का प्रतीत हो रहा है। हत्या करने के बाद लाश को बिटौड़े में जलाया गया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
The dead body was burnt in Bitoda after killing in Titro of Saharanpur district
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

पहचान करने में जुटी रही पुलिस
गांव में किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed