फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पापा को तिरंगे में लिपटा देख चीख पड़े बच्चे, नहीं थम रहे पत्नी के आंसू, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 22 May 2023 10:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
The dead body of ITBP sub inspector Rajkumar was cremated in a sad atmosphere and see photos
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी आईटीबीपी के उपनिरीक्षक राजकुमार (50) का लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। अफसरों ने जानकारी दी कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। सलामी के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।



कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी राजकुमार पुत्र सुमेरचंद आईटीबीपी में उपनिरीक्षक थे।

The dead body of ITBP sub inspector Rajkumar was cremated in a sad atmosphere and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उनके साले राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों राजकुमार लेह लद्दाख में तैनात थे। रविवार की सुबह आईटीबीपी के अधिकारियों ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि राजकुमार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया और उनका निधन हो गया।

The dead body of ITBP sub inspector Rajkumar was cremated in a sad atmosphere and see photos
रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया था कि यहां से पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार के शव को उनके घर भेजा जाएगा। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The dead body of ITBP sub inspector Rajkumar was cremated in a sad atmosphere and see photos
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवार की शाम साढ़े छह बजे आईटीबीपी के जवान तिरंगे में लिपटे राजकुमार के शव को ताबूत में जैसे ही उनके घर लेकर पहुंचे तो परिजनों की चीख निकल गई।

विज्ञापन
The dead body of ITBP sub inspector Rajkumar was cremated in a sad atmosphere and see photos
गमगीन माहौल। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकली और हसनपुर चौक के निकट स्थित श्मशान घाट में सलामी देने के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed