फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दफन हो गया था विक्रांत की हत्या का राज, राखी के कत्ल के बाद हुआ खुलासा; बागपत से सहारनपुर तक चला खूनी खेल

Sat, 02 May 2026 02:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 02 May 2026 02:29 PM IST
सार

डूडा कर्मी विक्रांत की मौत का राज दफन हो गया था, बागपत की राखी कश्यप की हत्या के बाद पूरे मामले से पर्दा हट गया। बागपत से सहारनपुर तक खूनी खेल खेला गया। पढ़ें विक्रांत और राखी के प्यार से मर्डर मिस्ट्री तक की कहानी।

विज्ञापन
Saharanpur Double Murder Case: Vikrant Case Uncovered After Rakhi Kashyap Killing, Lover Duo Murder Revealed
Saharanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डूडा कर्मी विक्रांत की मौत का राज उसके अंतिम संस्कार के साथ ही दफन हो गया था। 17 अप्रैल को बड़गांव थाना पुलिस ने शव नहर से बरामद किया। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राखी कश्यप की हत्या के बाद विक्रांत की मौत का राज भी सामने आ गया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर विक्रांत की पहचान की।


बता दें, कि आरोपियों ने विक्रांत का शव दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर से नीचे नहर में फेंका था, जिसे कपड़े में बांधा गया था। आरोपियों ने इस मकसद से शव यहां लाकर फेंका था कि वह पानी में आगे चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शव वहीं पर झाड़ियों में फंस गया। 17 अप्रैल को पुलिस को शव मिला। 
 
Saharanpur Double Murder Case: Vikrant Case Uncovered After Rakhi Kashyap Killing, Lover Duo Murder Revealed
विक्रांत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
72 घंटे तक उसे पहचान के लिए रखा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद बड़गांव पुलिस ने लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इससे विक्रांत की मौत का राज दफन हो गया था।

 
Saharanpur Double Murder Case: Vikrant Case Uncovered After Rakhi Kashyap Killing, Lover Duo Murder Revealed
राखी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लावारिस मानकर पुलिस ने भी खास सक्रियता नहीं दिखाई। 10 दिन बाद यानी 27 अप्रैल को मिर्जापुर थाना क्षेत्र में राखी कश्यप का शव मिलने के बाद विक्रांत हत्याकांड का पर्दा भी उठ गया। विक्रांत के परिजन बड़गांव थाने पहुंचे और कपड़ों के आधार पर उन्होंने पहचान की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Double Murder Case: Vikrant Case Uncovered After Rakhi Kashyap Killing, Lover Duo Murder Revealed
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था कि शरीर में गोली का निशान था और अन्य हिस्सों पर भी चोट मारी गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
Saharanpur Double Murder Case: Vikrant Case Uncovered After Rakhi Kashyap Killing, Lover Duo Murder Revealed
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिनसे खतरा बताकर बनवाया शस्त्र लाइसेंस वही करेंगे पैरवी
राखी कश्यप की हत्या की पैरवी अब वहीं लोग करेंगे, जिनसे जान का खतरा बताकर उसने अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। उसके मायके वाले अब पैरवी करने की तैयारी में लग गए और शुक्रवार को सहारनपुर भी गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed