फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur: हरिद्वार के लिए निकला था परिवार, रास्ते में मौत से हुआ सामना, घर में पसरा मातम और सन्नाटा

Sat, 27 Jun 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2026 10:45 AM IST
सार

Saharanpur Accident: हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले सोनीपत के एक परिवार की कार सहारनपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: Familys Haridwar Pilgrimage Turns Tragic, Four Killed in Devastating Road Accident
सहारनपुर हादसे में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले एक परिवार की खुशियां रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। सोनीपत से दो कारों में सवार होकर निकले परिवार की एक कार देहरादून-पंचकूला हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।



यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में हत्या, पत्नी की नौकरी पर विवाद, सोते हुए साले पर दामाद ने बरसाए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur Accident: Familys Haridwar Pilgrimage Turns Tragic, Four Killed in Devastating Road Accident
सहारनपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार की यात्रा बीच रास्ते में थम गई
सोनीपत जिले के मंढोरा गांव निवासी प्रवीण अपने परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। परिवार के करीब 13 सदस्य दो कारों में सवार थे। सत्यदेव की कार आगे चल रही थी, जबकि प्रवीण की कार पीछे थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने प्रवीण की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सत्यदेव अपनी कार वापस लेकर घटनास्थल पहुंचे। वहां का मंजर देखकर परिवार के होश उड़ गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में हत्या, पत्नी की नौकरी पर विवाद, सोते हुए साले पर दामाद ने बरसाए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur Accident: Familys Haridwar Pilgrimage Turns Tragic, Four Killed in Devastating Road Accident
सहारनपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

चार लोगों की मौत से टूट गया परिवार
हादसे में प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, नौ वर्षीय शिवांश और 68 वर्षीय सुदेश की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। बताया गया कि कार चला रहे जयदेव ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जबकि कार में बैठे अन्य लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Accident: Familys Haridwar Pilgrimage Turns Tragic, Four Killed in Devastating Road Accident
सहारनपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

'मैंने शिवांश को मना किया था...'
हादसे के बाद मृतक शिवांश के दादा और सुदेश के पति चरण सिंह का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शिवांश को हरिद्वार जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह परिवार के साथ जाने की जिद कर रहा था।

चरण सिंह ने बताया कि शाम को पहले सूचना मिली थी कि सभी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें उम्मीद थी कि सब सुरक्षित होंगे, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि हादसे में उनके पोते शिवांश, पत्नी सुदेश, भतीजे प्रवीण और उसकी पत्नी प्रीति की मौत हो चुकी है। यह खबर सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: Familys Haridwar Pilgrimage Turns Tragic, Four Killed in Devastating Road Accident
सहारनपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

डीएम और एसएसपी ने जाना घायलों का हाल
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर घायलों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने के भी निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed