फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर में मर्डर: गर्दन पर बंधी थी रस्सी, शरीर पर थे धारदार हथियार के निशान, जल्द खुलेगा सेवादार की हत्या का राज

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police will soon reveal the murder of servant of Pir in Saharanpur
सहारनपुर में मर्डर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में मंगलवार को एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।



रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में एक पीर मजार के सेवादार का शव उसकी झोपड़ी में पड़ा मिला। गर्दन पर चारपाई की रस्सी बंधी हुई थी और शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के निशान भी मिले। एसपी सिटी राजेश कुमार ने रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Police will soon reveal the murder of servant of Pir in Saharanpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में रामपुर मनिहारान रोड पर बड़ वाले पीर मजार के पास 70 वर्षीय गफूर पुत्र मंगत झोपड़ी बनाकर रहता था। वह पीर मजार की देखभाल भी करता था। 

Police will soon reveal the murder of servant of Pir in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं मंगलवार की सुबह जब गफूर का फोन नहीं उठा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो गफूर का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके गले पर चारपाई की रस्सी बंधी हुई थी। इसके अलावा शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के निशान भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police will soon reveal the murder of servant of Pir in Saharanpur
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन में सामने आया कि गला घोंटकर गफूर की हत्या की गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी मौका-मुआयना कर जांच की। इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Police will soon reveal the murder of servant of Pir in Saharanpur
एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : amar ujala

एसपी सिटी ने बताया कि गफूर पिछले 30 वर्षों से बड़ वाले पीर मजार की सेवा कर रहा था और वहीं झोपड़ी बनाकर अकेला रहता था। वारदात के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर देगी। मृतक परिवार के सदस्य शहीद अहमद की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed