विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुस्लिम महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग इन्हें बरगलाने का काम कर रहे हैं।
वहीं कर्नाटक से उत्तर प्रदेश तक पहुंचे हिजाब पर मचे घमासान के बीच पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम बहनों के बयान को देखकर इन ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का, उनका हक रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है। सबका साथ, सबका विकास ही यूपी के विकास का मूलमंत्र है। पीएम मोदी ने कहा भाजपा के लिए विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए आज हर सेक्टर को बेटियों के लिए खोला जा रहा है।
2 of 6
सहारनपुर में पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
बदला लेने की ठान कर बैठे हैं घोर परिवारवादी और अपराधी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं सपा-बसपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी लोग जनता से बदला लेने की ठान कर बैठे हैं। इनको उम्मीद है कि इनकी सरकार बन जाएगी और यह बदला लेंगे। अपराधियों और माफिया पर कार्रवाई होने से इनके पेट में दर्द होता है। इसी को लेकर अब यह बदला लेने की मंशा रख रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता पहले ही नकार चुकी है। यह सत्ता में नहीं आने वाले हैं।
3 of 6
पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़-चढ़कर मतदान करें ताकि दंगाइयों को संरक्षण देने वालों को फिर मुंह तोड़ जवाब मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि प्रदेश में गुंडाराज के खात्मे, बहन बेटी की सुरक्षा के लिए और विकास के लिए फिर से योगी जी की सरकार लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना किसानों का बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा भुगतान कराया है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है।
4 of 6
पीएम मोदी की सहारनपुर में जनसभा।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने तीन तलाक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई हैं जो आज हमारी सरकार की तारीफ कर रही है। मोदी ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के साथ यहां के लकड़ी उद्योग का भी जिक्र किया।
5 of 6
पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे के साथ सहारनपुर में हुए दंगे का भी जिक्र करते हुए कहा कि दंगा कराने वाले आज इन परिवार वादियों के साथ बैठ रहे हैं। यहां तक की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोग भी इनके प्रस्तावक बने हुए हैं। इसी से ही पता चलता है कि इनकी नियत कैसी हैं। इसलिए प्रदेश में फिर से डबल विकास के लिए योगी की सरकार लाना जरूरी है।