फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Rally: मुस्लिमों ने चौंकाया, पीएम की रैली में नजर आया जुलूस, मूड बदला तो बिगाड़ देंगे विपक्ष का गणित

Sat, 06 Apr 2024 07:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Apr 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Muslims reached PM Modi rally in Saharanpur, see photos
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला

रमजान का महीना होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी जुलूस के रूप में पहुंचे। वह मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। पीएम मोदी की जनसभा में यूं तो बहुत लोग थे, लेकिन इसमें एक तबका ऐसा पहुंचा। जिसका इस जनसभा में शामिल होना विपक्षी दलों के समीकरण बिगाड़ सकता है।



प्रधानमंत्री की जनसभा में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस की शक्ल में पहुंचे। इसमें काफी संख्या में बुजुर्ग और युवा टोपी लगाए नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Muslims reached PM Modi rally in Saharanpur, see photos
पीएम की रैली में जातीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की जनसभा में मुसलमानों की मौजूदगी कांग्रेस और बसपा के लिए टेंशन का कारण बन सकती है। 

Muslims reached PM Modi rally in Saharanpur, see photos
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मोदी की जनसभा में बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश संयोजक एम.आजाद अंसारी के नेतृत्व में भारी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims reached PM Modi rally in Saharanpur, see photos
सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला

इसमें हाजी जहीर अहमद, हाजी इकबाल, कारी अनवर, शहजाद आलम, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Muslims reached PM Modi rally in Saharanpur, see photos
पीएम मोदी की सहारनपुर में रैली - फोटो : अमर उजाला

मोदी भाईजान को हर कोई चाहता है : मुशर्रफ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के घटक दल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ भी अपने समर्थकों के साथ पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए। देवबंद क्षेत्र के बन्हेड़ा खास गांव निवासी राव मशुर्रफ ने कहा कि मोदी भाईजान को हर कोई दिलों जान से चाहता है। इसलिए उनकी जनसभा में हर धर्म का व्यक्ति शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed