फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाचा का कत्ल: 25 साल तक खातिरदारी, अब बलकटी से काट डाला, कातिल बोला- मुझे नहीं कोई पछतावा

Wed, 21 Sep 2022 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Sep 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Murder in Meerut: nephew killed uncle for land and said I have no regrets
मेरठ में चाचा का कत्ल। - फोटो : amar ujala
मेरठ में पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी मोहित ने बताया कि चाचा देवेंद्र अविवाहित थे। नौ बीघा जमीन के लालच में हम 25 साल से चाचा की खातिरदारी कर रहे थे। अब वह बुआ विमला को अपना हिस्सा देने चले थे। वह इसको बर्दाश्त नहीं कर सका। इसी बात पर तीन दिन पहले घर में झगड़ा हुआ था। मैंने पहले चाचा के पेट में पेंचकस घोंप दिया, फिर बलकटी से गर्दन काट दी। मुझे कोई पछतावा नहीं है। 


ये है घटना
परतापुर थाना क्षेत्र के एकला गांव में नौ बीघा जमीन की खातिर भतीजे मोहित ने अविवाहित चाचा देवेंद्र सिंह (55) की बलकटी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मोहित ने दूसरे अविवाहित चाचा महक के साथ मिलकर शव ईंख के खेत में फेंक दिया। बाइक फिसलने से मोहित के पैर में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। हत्या में प्रयुक्त पेंचकस व बलकटी बरामद की है।
Murder in Meerut: nephew killed uncle for land and said I have no regrets
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

देवेंद्र के साथ अनहोनी की आशंका ग्रामीणों को भी थी। देवेंद्र गांव के लोगों से कहता था कि वह अपने हिस्से की जमीन विमला को देगा और फिर उसके साथ दिल्ली चला जाएगा। इसको लेकर देवेंद्र का अपने भतीजे और भाई महक से कई बार विवाद भी हुआ था।

Murder in Meerut: nephew killed uncle for land and said I have no regrets
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मां की मौत के बाद बढ़ गया था विवाद
मां किरनो की मौत के बाद विवाद बढ़ गया था। वहीं रविवार रात में देवेंद्र का भतीजे के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद परिवार के लोग खामोश हो गए। सुबह देवेंद्र दिखाई नहीं दिया। इस पर ग्रामीणों को अनहोनी का शक हुआ। एक पड़ोसी ने इसकी जानकारी विमला को फोन पर दी। विमला सोमवार को एकला गांव आई और पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Meerut: nephew killed uncle for land and said I have no regrets
जंगल में मिली लाश। - फोटो : amar ujala

जंगल में बुलेट दौड़ाने पर टूटा पैर 
बुआ के गांव आने की सूचना पर मोहित अपने चाचा महक की बुलेट लेकर घर से निकल गया। मोहित पहले अपने ट्यूबवेल पर पहुंचा। जंगल में बाइक फिसलने से उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। वह मोहिउद्दीनपुर इलाज कराने गया। उसके बाद अपने दोस्त के पास गेझा चला गया। मंगलवार को वह गेझा से मोहिउद्दीनपुर जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Murder in Meerut: nephew killed uncle for land and said I have no regrets
मृतक और आरोपी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

समझा लो नहीं तो हत्या कर दूंगा
दो माह पहले देवेंद्र की मां किरनो की मां हो गई थी। इसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया। देवेंद्र रोजाना अपने हिस्से की जमीन विमला को देने की बात करता था। यह बात मोहित को गंवारा नहीं हुई। उसने कई बार चाचा महक से कहा था कि देवेंद्र को समझा लो, अन्यथा वो उनकी हत्या कर देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed