बागपत के बाछौड़ गांव में युवक और युवती के बीच प्यार का ऐसा अंजाम हो सकता है, शायद ही किसी ने सोचा होगा। प्रेमी युवक की मां और दो बहनों की जान चली गई जबकि उसकी प्रेमिका के परिवार पर सलाखों के पीछे जाने का खतरा बढ़ गया है। दोनों के परिवारों को जिंदगी भर के लिए दुख मिल गया है। मोहल्ले की गलियां सूनी पड़ी है। दोनों परिवारों में चूल्हे तक नहीं जले है। युवक के पिता ने हंसते खेलते परिवार की दुर्गति के लिए पुलिस की करतूत को वजह बताया है।
बाछौड़ गांव निवासी युवक प्रिंस करीब 15 दिन पहले क्षेत्र की ही युवती के साथ घर से चला गया था। युवती के परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 24 मई को पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो मां गीता उर्फ अनुराधा और दो बहनों स्वाति व प्रीति ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। अब तीनों की मौत हो चुकी है।
2 of 7
मौके पर जमा ग्रामीण व मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
पिता महक सिंह ने 24 मई की पूरी घटना के बारे में बताया कि वह घर से बाहर था। छोटा बेटा सूरज अपनी बुआ के घर गया हुआ था। घर में पत्नी गीता उर्फ अनुराधा और दो बेटियां स्वाति व प्रीति ही थी। पुलिस रात में अपने साथ युवती के परिजनों को लेकर उनके घर पहुंची और उनके मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
3 of 7
हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
पत्नी ने उसके पास फोन करके इस बारे में बताया। उसने कह दिया कि पुलिस अपने साथ प्रधान को लेकर आएगी, तभी दरवाजा खोलना। उसका आरोप है कि एसआई नरेश पाल पहले भी कई बार दबिश के नाम पर घर आया और अभद्रता करके जाता था। इसलिए प्रधान की मौजूदगी के बिना दरवाजा खोलने से मना कर दिया था। एसआई अपने साथ अन्य लोगों को लेकर छत पर पहुंच गया और सीढ़ियों में लगा दरवाजा भी तोड़ दिया।
4 of 7
मौके पर मौजदू पुलिस
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि घर में घुसकर एसआई ने अभद्रता शुरू कर दी। इसी से आहत उसकी पत्नी और दोनों बेटियों ने गेहूं में डालने को घर में रखी सल्फास की गोलियां उठा ली। एसआई से कहा कि अगर उसने अभद्रता बंद नहीं की तो वे सल्फास की गोलियां निगल लेंगी। मगर, अभद्रता बंद नहीं होने के कारण तीनों ने सल्फास की गोलियां निगल लीं।
5 of 7
बागपत में मां और दो बेटी की मौत का मामला।
- फोटो : amar ujala
पीड़ित का कहना है कि उसका पूरा परिवार ही उजड़ गया है। अब परिवार में उसके अलावा दो बेटे प्रिंस और सूरज ही बचे है। प्रिंस का कोई अता-पता नहीं है।