फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम, एक साल पहले हुई थी शादी, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, पिता सदमे में

Mon, 07 Mar 2022 09:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Mar 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
Accident in Saharanur: A youth has died one injured in road accident see photos
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में गन्देवड़ चिलकाना मार्ग पर गांव कम्बोहमजरा के निकट सोमवार की शाम खनन सामग्री से लदे डंपर की साइड लगने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ और तहसीलदार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मौके पर ही चालक और मालिक को बुलाने के साथ आर्थिक मदद भी तत्काल देने की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर जाम लगा रहे ग्रामीणों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई।



कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मंझाड़ी निवासी अमन कुमार (24) पुत्र श्याम सिंह व उसका साथी तिवड़ा माजरा निवासी धर्मवीर सोमवार शाम छह बजे अपनी बाइक से चिलकाना से अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही वह गांव कंबोहमजरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर ने उनकी बाइक को साइड मार दी। जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Accident in Saharanur: A youth has died one injured in road accident see photos
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

वहीं दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने धर्मवीर को राहगीरों की मदद से सीएचसी साढ़ौली कदीम भिजवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

Accident in Saharanur: A youth has died one injured in road accident see photos
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

ग्रामीण डंपर चालक व उसके मालिक को मौके पर बुलाने के साथ ही तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Saharanur: A youth has died one injured in road accident see photos
परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सूचना पर सीओ बेहट रामकरण सिंह व तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आर्थिक मदद और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर जाम खोलने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। उन्होंने पुलिस को मौके से शव नहीं उठाने दिया।

विज्ञापन
Accident in Saharanur: A youth has died one injured in road accident see photos
परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इकलौता बेटा था अमन, एक साल पहले हुई थी शादी
अमन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अमन की एक साल पहले ही शादी हुई थी। अभी कोई संतान भी नहीं है। उसकी मां और पत्नी का रो रो-कर बुरा हाल था। वे सुध बुध खो चुकी थी। पिता भी बदहवास हालत में थे। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। अमन स्टोन क्रशर पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद गांव में भी शोक की लहर थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed