फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather: यूपी में बारिश-बाढ़ का कहर, पानी ही पानी, 16 से ज्यादा लोगों की मौत, लगभग 20 घायल

Fri, 23 Sep 2022 12:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain-cyclone havoc in UP waterlodging 16 died 20 injured news
पार्किंग जलमग्न हो गईं कारें, दिख रही सिर्फ छतें - फोटो : अमर उजाला

पिछले लगभग 24 घंटों से ज्यादा समय से यूपी में विभिन्न स्थानों पर रुक-रुककर हो रही बारिश से तबाही मची हुई है। बारिश के कारण हुए विभिन्न हादसों में पिछले 24 घंटों में 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 11 लोगों की जान सिर्फ इटावा जिले में गई है। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम को ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Rain-cyclone havoc in UP waterlodging 16 died 20 injured news
इटावा सफारी में बारिश के पानी से भरे तालाब - फोटो : अमर उाजला

बारिश से इटावा में पांच जगहों पर मकान ढह गए, जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में हुआ। जहां कच्चे मकान की दीवार गिरने से दादी के साथ सो रहे चार बच्चों की मौत हो गई। चारों सगे भाई-बहन सिंकू (10), अभि (8), सोनू (7), आरती (5) हैं। मृतक बच्चों के माता-पिता की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी थी।

थाना इकदिल के ग्राम कृपालापुर में भी कच्चे मकान की दीवार गिरी, जिसके मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। तीसरे हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली इलाके में हुआ। यहां मकान गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में आलिया (7), आहिल (8) और सुहाना 13 महीने शामिल हैं। चकरनगर के बंग्लान अंदावा गांव में झोपड़ी गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। महेवा में भी कच्चा मकान गिरने से एक की मौत हो गई।

Rain-cyclone havoc in UP waterlodging 16 died 20 injured news
बारिश में डूब गईं कारें - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद की नई आबादी में खाली प्लॉट भरे दिखाई दिए। ग्रामीण अंचल में दीवार गिरने से जसराना नगला गवे निवासी ईशाक अली (57) व शिकोहाबाद के वंशीनगर में छह वर्ष के बच्चे शिवम और नगला विश्नू निवासी राम प्रकाश (60) मौत हो गई। 16 लोग घायल हो गए। घायलों को  उपचार के लिए भेजा है। बारिश ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

फिरोजाबाद में बारिश के कारण प्रकाश टॉकीज के समीप संचालित पार्किंग जलमग्न हो गई। पार्किंग के अंदर खड़ी कारें पानी में डूब गई। इसकी जानकारी कार स्वामियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। कारें पूरी तरह से पानी में डूबी होने के कारण वह कारों को निकाल नहीं सके।

फिरोजाबाद में सितंबर माह की औसतन बारिश के सापेक्ष अधिक बारिश एक दिन में ही हो गई। कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर माह में औसतन 128.20 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर तक ही औसत से अधिक 139.18 मिली मीटर बारिश हो गई। अफसरों की मानें तो कई वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain-cyclone havoc in UP waterlodging 16 died 20 injured news
बारिश के पानी से गुजरती कार - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले में बारिश आफत बनकर बरसी। बुधवार से गुरुवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई। इसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में चार मकान गिरने से 17 लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी मकान और दीवारें गिरने के हादसे हुए हैं। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Rain-cyclone havoc in UP waterlodging 16 died 20 injured news
स्याना क्षेत्र में चक्रवात आने के बाद लोगों को भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी, हरवानपुर और महाव में चक्रवाती तूफान (बवंडर) ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में कहर बरपाया। जिसमें 200 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। 18 से अधिक मकानों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गईं और कई मकानों में दरार आ गई। तूफान के दौरान गिरी मकान की दीवार की चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनका उपचार स्याना में चल रहा है। किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी सिटी, एसडीएम व सीओ समेत अन्य अधिकारी गांव में पहुंचकर राहत कार्य के बाद नुकसान के आंकलन में जुटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed