फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोपहर में अचानक आफत बनकर टूटा ट्रक, तीन काे रौंदा

Sat, 21 Mar 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Truck suddenly broken into three in the afternoon, crushed three
कुंडा के मानिकपुर सभागंज तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : pratapgarh
मानिकपुर में शुक्रवार को ट्रक चालक की लापरवाही ने अचानक ही तीन लोगों को मौत के मुंह में पहुंचा दिया। भीड़भाड़ वाली जगह पर अनियंत्रित हुए ट्रक ने कई व्यवसायियों की ठेलियों को रौंद दिया। लोगों को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।


हालांकि इसके बाद चालक ने ट्रक संभाल लिया और वहां से निकल गया। बाद में यह अफवाह फैली कि कहीं रास्ते में उसने फिर से कई लोगों को कुचल दिया है, लेकिन जांच करवाने पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया। 

 
Truck suddenly broken into three in the afternoon, crushed three
देवी प्रसाद पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
मानिकपुर के सभागंज तिराहे पर सब कुछ रूटीन के हिसाब से चल रहा था। व्यवसायियों ने सड़क के किनारे अपने ठेले लगा रखे थे तो लोग भी अपनी जरूरत के सामन की खरीदारी करने में व्यस्त थे। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते लोगों का आना-जाना भी था।

दोपहर में अचानक एक ट्रक आया और तिराहे के पास मोड़ पर मुड़ा। तेज रफ्तार होने के कारण वह सड़क की पटरी पर लगे ठेलों और लोगों को कुचलते हुए निकल गया। करीब 10 मीटर तक सड़क की पटरी पर ट्रक ठेलिया और लोगों को कुचलते हुए निकल गया।

 
Truck suddenly broken into three in the afternoon, crushed three
ज्ञानेंद्र पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
इधर, लोगों के कुचले जाने और ठेलियों के टूटने के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने शोर भी मचाना शुरू किया, लेकिन महज कुछ ही मिनटों में सब तहस-नहस हो गया। मानिकपुर के बड़गों निवासी देवी प्रसाद अपने भतीजे के साथ दवा लेने आए थे। ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Truck suddenly broken into three in the afternoon, crushed three
.फिरोज अहमद। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
उधर, महेशगंज के अहलादगंज निवासी फिरोज अहमद भी कहीं से लौट रहा था। वह वहीं कुछ सामान लेने के लिए रुका था। वह भी ट्रक की चपेट में आने से कुचल गया। इसी तरह कहकहा गांव का मदनलाल मेहता सूप की दुकान चलाता है। वह घटनास्थल पर मौजूद नल पर पानी पीने जा रहा था। वह भी ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर टूट गया। इसके अलावा कई व्यवसायियों की ठेलिया टूट गई। अचानक हुई इस घटना से बाजार में कोहराम मच गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed