{"_id":"5e7116f08ebc3ea7f47a61e3","slug":"pratapgarh-corona-s-horror-even-in-the-house-of-god","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: भगवान के घर में भी कोरोना की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: भगवान के घर में भी कोरोना की दहशत
Tue, 17 Mar 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना की दहशत भगवान के घर तक पहुंच गई है। इसका असर धार्मिक स्थलों पर भी देखा जा रहा है। जिले के पौराणिक शिवालयों, देवी मंदिरों में भी कोरोना वायरस के चलते दशनार्थियों की संख्या घट गई है। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार नहीं दिख रही है।
बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : pratapgarh
लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित पौराणिक शिवालय घुइसरनाथधाम में वैसे तो सप्ताहभर दर्शन-पूजन को श्रद्धालु पहुंचते हैं, मगर मंगलवार का दिन दर्शन-पूजन के लिए विशेष महत्व रखता है। धाम में दशनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ती है। मगर कोरोना वायरस के चलते घुइसरनाथधाम मेें दर्शनार्थियों की भीड़ पर काफी असर पड़ा है।
मंगलवार को भोर में बाबा घुइसरनाथ धाम की महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का दौर शुरू हुआ। सुबह 9 बजे के बाद दशनार्थियों की भीड़ काफी कम रही। लंबी कतार के बजाए लोग टुकड़ियों दिखे। वह भी बगैर मॉस्क व समुचित सुरक्षा के। धाम के पास स्वास्थ्य विभाग का कोई कैं प नहीं लगा था और न ही जागरूकता अभियान की पहल दिखी।

बेल्हा देवी मंदिर में दोपहर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
यही हाल शहर स्थित मां बेल्हादेवी धाम का रहा। बेल्हा देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या कम दिखी। आम तौर पर परिसर स्थित मैदान में घूमने व टहलने वालों की भीड़ देखी जाती है, मगर मंगलवार को दिनभर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। दर्शनार्थियों के बीच इक्का-दुक्का भीड़ देखी गई।
शहर के बीचोबीच स्थित देवी धाम के आस-पास स्वास्थ्य विभाग का कोई कैंप नहीं लगा था। कोरोना वायरस से बचाव के लिए न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई जागरूकता अभियान ही दिखा। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले लोग बगैर मॉस्क लगाए ही देखे गए।

मां बेल्हा देवी धाम में दर्शन करने आये श्रद्धालु।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के चलते देवी मंदिरों व शिवालयों में दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने से प्रसाद व पूजन सामाग्री के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने से बिक्री घट गई है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के चलते मंदिरों में भीड़ कम होने लगी है।