फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh: हाईटेंशन लाइन जोड़ने गए संविदाकर्मी की करंट से मौत, चार ग्रामीण भी झुलसे

Thu, 20 Aug 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Contractor connecting high tension line dies due to current, four villagers also scorched
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
नगर कोतवाली इलाके के फेनहा मोड़ के पास बुधवार शाम बिजली विभाग की लापरवाही ने लाइनमैन की जान ले ली। शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करने गया लाइनमैन अचानक आपूर्ति शुरू होने के कारण करंट की चपेट में आ गया। टूटे तार के संपर्क में आने के कारण चार ग्रामीण भी झुलस गए। 

 
Pratapgarh: Contractor connecting high tension line dies due to current, four villagers also scorched
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
नगर कोतवाली व कंधई थाना क्षेत्र की सीमा पर फेनहा मोड़ के करीब गड़वारा विद्युत उपकेंद्र से संचालित 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार बुधवार दोपहर टूटकर गिर गया था। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति रोक दी गई।
Pratapgarh: Contractor connecting high tension line dies due to current, four villagers also scorched
sanjay yadav ( file photo) - फोटो : प्रतापगढ़
शाम करीब पांच बजे संविदाकर्मी लाइनमैन संजय यादव (27) पुत्र मंगरू निवासी कांपा थाना कंधई को बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर भेजा। लाइनमैन संजय तार जोड़ने के लिए खेत की ओर बढ़ा। तार खींचने के लिए लोगों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Contractor connecting high tension line dies due to current, four villagers also scorched
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
इस पर गांव के कुछ लोग भी उसके साथ-साथ चल रहे थे। अचानक संजय का पैर टूटे बिजली के तार पर पड़ गया जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
Pratapgarh: Contractor connecting high tension line dies due to current, four villagers also scorched
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
संजय करंट से बुरी तरह झुलस गया। साथ रहे रामशरण (40) पुत्र प्रभुनाथ निवासी बेनीपुर नगर कोतवाली, मोहम्मद जावेद (18) पुत्र त्रिभुवन निवासी फेनहा थाना कंधई, रोहित (18) पुत्र त्रिभुवन निवासी ईश्वरपुर व राहुल (14) पुत्र नन्हे निवासी ईश्वरपुर नगर कोतवाली भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed