{"_id":"5e2f2c5907554c48ad669a40","slug":"pratapgarh-71st-republic-celebrates-with-pomp-cabinet-minister-takes-parade-salute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: धूमधाम से मना 71वां गणतंत्र, कैबिनेट मंत्री ने ली परेड की सलामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: धूमधाम से मना 71वां गणतंत्र, कैबिनेट मंत्री ने ली परेड की सलामी
Tue, 28 Jan 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
republic day in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिले में 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए सुरक्षा कर्मियों को शपथ दिलाई। तिरंगे के रंग में रंगे बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि भारत के गणतंत्र को मजबूत करने में पुलिस बल एवं जवानों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की मेहनत को देखकर मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल डायल 112 की पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
पुलिस लाइन में आयोजित परेड का कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया और कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में पुलिस रेडियो पेट्रोल की वज्र वाहन टीम, अग्निशमन टीम, पेट्रोलिंग मोटर साइकिल सवारों के अलावा पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी, महिला पुलिस की टीम शामिल थी। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रभात एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा, न्यू एंजिल्स गर्ल्स इंटर कालेज, एमबीएस स्कूल, अवध गर्ल्स इंटर कालेज, रिवर डेल पब्लिक स्कूल, डाल्फिन पब्लिक स्कूल, आनंदवन हाईस्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, ओम इंस्टीट्यूट, संगम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिषेक सिंह को गोल्ड मेडल देते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को डीजीपी से प्रदत्त गोल्ड मेडल, प्रभारी निरीक्षक जेठवारा विनोद कुमार यादव को रजत मेडल, आरक्षी विकास तिवारी कार्यालय क्षेत्राधिकारी को रजत मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर विनोद यादव में मेडल प्रदान करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
परेड में सर्वश्रेष्ठ टोली में प्रथम स्थान पुलिस लाइन टोली कमांडर धर्मेंद्र सिंह, द्वितीय स्थान महिला पुलिस कमांडर आशा सचान तथा तृतीय स्थान पुलिस कार्यालय कमांडर अनुज यादव को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।