फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम : अमर उजाला फाउंडेशन की तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जुनून

Sat, 13 Aug 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

तिरंगा यात्रा में शामिल हर कोई  देशभक्ति की भावना से लबरेज था। दलीय बंधन टूट गए थे। हर कोई हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगा रहा था। कंपनीबाग से सुबह सवा आठ बजे जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: passion shown in the Tiranga yatra of Amar Ujala Foundation
Pratapgarh News : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

हाथाें में तिरंगा, जुुबां पर मां तुझे प्रणाम। वंदेमातरम और भारत माता का जयघोष। जोश, जज्बा और जुुनून के साथ इंकलाब जिंदाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। कंपनीबाग से चौक तक राष्ट्रभावना का सैलाब हिलोरे लेता रहा। 

तिरंगा यात्रा में शामिल हर कोई  देशभक्ति की भावना से लबरेज था। दलीय बंधन टूट गए थे। हर कोई हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगा रहा था। कंपनीबाग से सुबह सवा आठ बजे जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Maa Tujhe Pranam: passion shown in the Tiranga yatra of Amar Ujala Foundation
Pratapgarh News : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

सबसे आगे घुड़सवार तिरंगा लेकर चल रहे थे। पीछे डीजे के साथ बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ऐ मेरे वतन के लोगों... जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करतीं हैं बसेरा... यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का.. जैस गीतों पर राष्ट्रनायकों के शौर्य का गान होता रहा।

Maa Tujhe Pranam: passion shown in the Tiranga yatra of Amar Ujala Foundation
Pratapgarh News : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

तिरंगा यात्रा अंबेेडकर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, राजापाल टंकी चौराहा, एसबीआई के सामने से होते हुए जिला अस्पताल, श्रीराम तिराहे के रास्ते चौक घंटाघर पहुंची। यहां सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्या समेत हजारों लोगों ने राष्ट्रगान किया। देश के आजाद होने के बाद जिले में सबसे पहले चौक में ही जश्न मनाया गया था। कंपनीबाग से चौक तक पूरी सड़क तिरंगे से पटी रही। राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: passion shown in the Tiranga yatra of Amar Ujala Foundation
Pratapgarh News : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

इन स्कूलों के बच्चों की रही सहभागिता 
वीएस मेमोरियल स्कूल मीराभवन, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल कोहड़ौर, प्रभात एकेडमी अष्टभुजानगर,  नेशनल पब्लिक स्कूल सगरा, सेंट जेवियर्स स्कूल भंगवाचुंगी, केपी कॉलेज, जीआईसी, डीएवी इंटर कॉलेज, श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला, आनंद वन इंटर कॉलेज के बच्चों ने तिरंगा यात्रा में जोश भरा। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: passion shown in the Tiranga yatra of Amar Ujala Foundation
Pratapgarh News : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।
इन लोगों की रही मौजूदगी 
सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय, डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.. आर्य देशदीपक, डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. गरिमा, डॉ. इम्तियाज, डॉ. मनोज खत्री, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, ओमप्रकाश पांडेय, जेपी मिश्र, हरीश शुक्ला, सुनील गोयल, एलायंस क्लब के डॉयरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य, रसीद बाबा, शहदुल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, जीआरपी से इंस्पेेक्टर अविनाश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा, जूनियर बार के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, संजय सोनी, धीरेंद्र सिंह, एसपी पांडेय, मो. अनीश, राघवेंद्र शुक्ला। इसके साथ ही एनसीसी, स्काउट गाइड, पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर बेल्हा के लोगों में राष्ट्रभक्ति का भावना का संचार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed