{"_id":"5e7e36b08ebc3e774a6ba9e4","slug":"coronavirus-doors-of-mosques-closed-prayers-offered-in-homescoronavirus-doors-of-mosques-closed-prayers-offered-in-homes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: मस्जिदों के दरवाजे बंद, घरों में अदा की जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: मस्जिदों के दरवाजे बंद, घरों में अदा की जुमे की नमाज
Fri, 27 Mar 2020 10:56 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेगमवार्ड मस्जिद में नमाज के मद्देनजर तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पहली बार मस्जिदों के दरवाजे बंद हुए। लोगों ने घरों में जुमे की नमाज अदा की। शहर से लेकर गांव तक भारी फोर्स तैनात मुस्तैद थी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था रंगरूटों के हवाले कर दी गई थी। मस्जिदों के आसपास भी फोर्स लगाई गई थी।
जेलरोड जामा मस्जिद के सामने तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
जिले में लाक डाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर गुरूवार से ही प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें थीं। शहर के अलावा गांवों में लोगों से जुमा की नमाज घर में ही पढ़ने के लिए प्रशासनिक अमला बातचीत करता नजर आया। खुद मस्जिदों से भी घरों में ही जुमे की नमाज अदा करने का ऐलान किया जाता रहा।
शुक्रवार की सुबह सीओ सिटी अभय पांडेय दल बल के साथ लोगों को घरों में जुमे की नमाज अदा करने के लिए आगाह करते रहे। शहर में रंगरूटों के हवाले व्यवस्था की गई थी। वह पूछताछ के बाद ही लोगों को जाने दे रहे थे। मस्जिदों में अजान सुनने के बाद लोगों ने अपने घरों पर ही जुमे की नमाज अदा की।

बेगमवार्ड मस्जिद गेट पर लगी सूचना।
- फोटो : pratapgarh
वैसे तो जुमे के दिन मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए घर के बुजुर्ग, बच्चे व गृह स्वामी नहा धोकर समय से पहले पहुंच जाते थे लेकिन कोरोना वायरस के बाद लाक डाउन के चलते मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी से सन्नाटा पसरा। मस्जिदों के दरवाजे सुबह से ही बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड जामा मस्जिद में नमाज न होने से पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
कुछ लोग घरों से निकले लेकिन पुलिस की चहलकदमी व दरवाजा बंद होने के कारण घरों को लौट गए। प्रशासन ने केवल मस्जिद के मोअज्जिन को अजान देने और इमाम के इमाम को फर्ज नमाज के अरकान अदा करने की छूट दी थी।
जामा मस्जिद में हर जुमे की नमाज अदा करने वाले हाजी मोइनुद्दीन को मलाल जरूर था लेकिन इस बात की खुशी भी थी कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए यह कदम जरूरी था।
जामा मस्जिद में हर जुमे की नमाज अदा करने वाले हाजी मोइनुद्दीन को मलाल जरूर था लेकिन इस बात की खुशी भी थी कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए यह कदम जरूरी था।