मुंबई के धारावी से आई महिला के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद बरई गांव और आसपास के तीन किमी के इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया। गांव में जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग करने के बाद फोर्स तैनात कर दी गई।
2 of 6
कुंडा के बरई प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : pratapgarh
रात में ही पीड़ित महिला को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार किए गए कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। रविवार की दोपहर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
3 of 6
कुंडा के प्राइमरी स्कूल बरई में क्वारंटीन लोग।
- फोटो : pratapgarh
मुंबई के धारावी से 21 अप्रैल को एक महिला, उसका पति, दो बच्चे और दो रिश्तेदार कुंडा के बरई गांव आए थे। दो दिन बाद उनका सैंपल लिया गया और रिपेार्ट आई तो महिला कोराना पाजिटिव मिली। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शनिवार शाम को ही गांव में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंच गए। देर रात जिले से एंबुलेंस पहुंच गई।
4 of 6
कुंडा के प्राइमरी स्कूल बरई में क्वारंटीन लोग।
- फोटो : pratapgarh
इसके बाद महिला को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी स्थित कोविड-19 अस्पताल भेजा गया। इस दौरान उसके साथ थाने की पुलिस भी सुरक्षा के लिए साथ गई। इसके बाद रात में ही पुलिस प्रशासन ने गांव को सील करने की कवायद शुरू कर दी।
5 of 6
कुंडा के बरई गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डा. रुपेश कुमार।
- फोटो : pratapgarh
रात में ही बरई गांव में जाने वाले वाले पांच रास्तों पर बैरियर लगा दिया गया। इसके साथ ही हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाने लगी। इसके अलावा गांव में ही अलग-अलग रास्तों पर सात बैरियर बनाए गए। इन सभी बैरियर पर एक एसआई के साथ चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई।