फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत में NIA-ATS का डेरा: पूरनपुर में आतंकियों की तस्वीर लेकर होटल खंगाल रही पुलिस, SP खुद जांच में जुटे

Wed, 25 Dec 2024 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 01:56 PM IST
सार

Pilibhit Encounter News: पीलीभीत के पूरनपुर में मारे गए आतंकियों के मददगारों की तलाश तेज कर दी गई है। पूरनपुर में एनआईए और एटीएस ने डेरा डाल रखा है। वहीं पुलिस की 10 से अधिक टीमें शहर के होटलों को खंगाल रही हैं। 

विज्ञापन
search for the terrorists helpers NIA-ATS raid in Puranpur Pilibhit
आतंकियों की तस्वीर दिखाकर युवक से जानकारी करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने क्षेत्र में डेरा डाल लिया है। जांच एजेंसियां के साथ पुलिस की 10 से अधिक टीमें पूरनपुर के होटलों को खंगाल रही हैं। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि आतंकियों का पूरनपुर आने का मकसद क्या था, इनका कोई स्थानीय कनेक्शन तो नहीं था। 



search for the terrorists helpers NIA-ATS raid in Puranpur Pilibhit
पीलीभीत में मारे गए थे तीन आतंकी - फोटो : अमर उजाला

पूरनपुर कोतवाल नरेश कुमार त्यागी की ओर से आतंकी शहूर खुर्द कलानौर गुरदासपुर निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह, आगवान गुरदासपुर निवासी वरिंदर सिंह उर्फ रवि, वादिया मोहल्ला कलानौर गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवेचना बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला को सौंपी गई है। बीसलपुर इंस्पेक्टर ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर अभिलेख कब्जे में लिए हैं। 

search for the terrorists helpers NIA-ATS raid in Puranpur Pilibhit
आतंकियों की तस्वीर दिखाकर लोगों से जानकारी करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

कई होटलों में की जांच 
सोमवार को एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। अब एटीएस और एनआईए की टीमें पूरनपुर पहुंच गई हैं। पुलिस की 10 से अधिक टीमें होटलों को खंगाल रही हैं। चर्चा है कि पंजाब से आने के बाद तीनों आतंकी होटल में ठहरे थे। पीलीभीत के एसपी अविनाथ पांडेय खुद पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। बुधवार को एसपी फोर्स के साथ सड़क पर उतरे। कई जगहों पर जाकर जांच की। आतंकियों की तस्वीर दिखाकर लोगों से जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
search for the terrorists helpers NIA-ATS raid in Puranpur Pilibhit
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा 
मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों को कुल छह गोलियां लगी थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक जसनप्रीत के शरीर के अंदर बुलेट निकली, जबकि शेष दोनों आतंकियों के गोली आरपार हो गई थी। वरिंदर को दो व गुरविंदर को तीन गोलियां लगी थीं। हालांकि डॉक्टर और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
search for the terrorists helpers NIA-ATS raid in Puranpur Pilibhit
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी पंजाब पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमॉर्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू किया, जो देर शाम तक चला। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। इस दौरान पीलीभीत और पंजाब की पुलिस मौजूद रही। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। वैसे तो पुलिस ने सोमवार रात ही पोस्टमॉर्टम कराने की कोशिश की थी, लेकिन डीएम ने परिजनों के आने के बाद ही अनुमति दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed