पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला कमेटी के आपसी विवाद में सोमवार रात हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल, एक तमंचा, दो कारें और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। घटना में घायल युवक का बरेली में उपचार चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीलीभीत सुकीर्ति माधव, डीएम आलोक कुमार के बाद बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस हत्याकांड के बाद कस्बे के लोग स्तब्ध हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पीलीभीत तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत आठ लोग हिरासत में, लाइसेंसी राइफल और तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:38 AM IST
सार
पीलीभीत के अमरिया कस्बा में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार रात इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन