पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बुधवार शाम दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद युवकों से अहम जानकारी मिल सकती है।
Pilibhit Encounter: आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा, होटल मैनेजर को भेजे थे फर्जी आधार कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:21 PM IST
सार
Pilibhit News: होटल के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के साथ दिखे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक युवक ने होटल मैनेजर को फर्जी आधार कार्ड व्हाट्सएप पर भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन