फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   truck crushed girl student going to coaching on a scooter in Pilibhit

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने कुचला... मौत, छोटी बहन घायल

Thu, 29 May 2025 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 05:46 PM IST
सार

पीलीभीत के नौगवां ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में छात्रा की छोटी बहन घायल हुई है। 

विज्ञापन
truck crushed girl student going to coaching on a scooter in Pilibhit
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्कूटी पर सवार छात्रा की छोटी बहन को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ट्रक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमालू निवासी बसंतलाल गंगवार सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री मीनाक्षी गंगवार (17 वर्ष) ने इस साल इंटर की पढ़ाई पूरी की है। बृहस्पतिवार को मीनाक्षी अपनी छोटी बहन अपूर्वा के साथ शहर में कोचिंग पढ़ने के जाने के लिए घर से निकली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'योगी जी...हमें इंसाफ मिले': पीलीभीत में वीडियो बनाकर दंपती ने पीया जहर, एसडीएम-चेयरमैन पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों स्कूटी पर सवार होकर नौगवा ओवरब्रिज से होकर जा रहे थे। इस दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ने के बाद पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसे नीचे गिरी मीनाक्षी के ऊपर से पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार उसकी छोटी बहन अपूर्वा घायल हो गई। 

छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम 
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए। 

पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया गया। उसका फरार हो गया। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed