मुजफ्फरनगर में बड़ौत मार्ग पर बुढ़ाना कस्बे में चालक को आई नींद की झपकी के चलते बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार देवर-भाभी और चालक की मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर घायल है। परिवार हापुड़ के पिलखुवा से जलालपुर गांव लौट रहा था।
तितावी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी पूनम (55), अपने देवर वजिश (56), बेटे अंकुर (30) और मनोज (35) के साथ सोमवार की रात पिलखुवा से लौट रही थीं। बोलेरो गाड़ी को गांव का ही विनीत उर्फ टिंकू (30) चला रहा था। करीब दो बजे बुढ़ाना कस्बे में पेट्रोल पंप के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बड़ौत मार्ग पर खड़े पेड़ से टकरा गई।
2 of 7
क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही पूनम, वजिश और विनीत की मौत हो गई। घायल अंकुर को जिला अस्पताल और मनोज को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। गांव में गम का माहौल है।
3 of 7
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बेटों को लेने गई थी पूनम
जलालपुर गांव निवासी पूनम के बेटे अंकुर और मनोज पिलखवा स्थित किसी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम पांच बजे बेटों ने कॉल कर किसी के साथ विवाद की जानकारी दी थी। इस पर पूनम अपने देवर और पड़ोस के ही विनीत को लेकर पिलखवा गई थी। दोनों बेटों को लेकर वह वापस लौट रही थी कि बुढ़ाना पहुंचते ही हादसा हो गया।
4 of 7
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
टूटा गमों का पहाड़, गम में डूबा जलालपुर
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र के गांव जलालपुर में गम का माहौल है। सुबह से ही पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो पीड़ित परिवार बिलख उठे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
5 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गांव जलालपुर निवासी पूनम देवी अपने दो बेटों अंकुर व मनोज, देवर वजिस और पारिवारिक सदस्य विनीत के साथ गाजियाबाद में रह रहे अपने पति जय कुमार से मिलकर बोलेरो से लौट रही थी। किसी को भी नहीं पता था कि रास्ते में हादसा हो सकता है। रास्ते में चालक विनीत को नींद की झपकी लगने पर गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खडे़ पेड़ से जा टकराई। इसमें पूनम सहित तीन लोगों की मौत हो गई।