फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The car of Kanwariyas broke the police barrier in Muzaffarnagar City

UP: कांवड़ियों की तेज रफ्तार गाड़ी का कारनामा, तोड़ डाला पुलिस का बैरियर, जानें पूरा मामला

Tue, 26 Jul 2022 06:51 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Jul 2022 06:51 PM IST
सार

कांवड़ियों की तेज रफ्तार गाड़ी ने पुलिस का बैरियर तोड़ डाला। इसके बाद कांवड़ियों ने गाड़ी को दौड़ा दिया। हालांकि पुलिस ने पीछा करके गाड़ी को दबोच लिया।   

विज्ञापन
The car of Kanwariyas broke the police barrier in Muzaffarnagar City
मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों की गाड़ी ने पुलिस का बैरियर तोड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के डाक कांवड़ियों की पिकअप ने रामपुर तिराहे पर लगाए गए पुलिस के बैरियर को तोड़ डाला। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों ने पिकअप को दौड़ा दिया। इसके बाद पुलिस ने पीछा करने पर पिकअप को शिव चौक पर पकड़ लिया। 

विज्ञापन


पिकअप को सीज करते हुए पुलिस ने सभी कांवड़ियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में चालान किया। बाद में थाने से ही जमानत देकर दूसरे वाहन से रवाना किया।

सोमवार सुबह से ही डाक कांवड़ लेकर लाखों कांवड़िये हरिद्वार से अपनी मंजिल के लिए लौट रहे थे। रात में कांवड़ियों के पिकअप वाहन की तेज गति देखकर पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पिकअप चालक ने रुकने के बजाए बैरियर में टक्कर मार दी और मुजफ्फरनगर शहर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: आखिरी दिन डाक कांवड़ की भागम-भाग, बुजुर्ग भी दिखा रहे दमखम, सबसे कठिन है ये कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन

The car of Kanwariyas broke the police barrier in Muzaffarnagar City
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित कर पिकअप का पीछा किया। सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह शिव चौक पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद से पिकअप को रुकवा लिया।

पिकअप में हरियाणा के जिला पानीपत के थाना मतलौंडा के गांव अधियाना निवासी राम ऋषि सिंह पुत्र रामपत, नीरज पुत्र रामफल, संदीप पुत्र इंद्रमुनी, अमित पुत्र कर्मवीर, अशोक पुत्र सत्यभान व अरविंद पुत्र सुरेंद्र सवार थे। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। साथ ही उसमें सवार आधा दर्जन कांवड़ियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सभी कांवड़ियों को दूसरे वाहन से उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed