फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident: हरिद्वार घूमने निकले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत, कार का हुआ कचूमर, परिवारों पर टूटा गम का पहाड़

Tue, 14 Nov 2023 09:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Nov 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Six friends died in an accident in Muzaffarnagar after a speedy car rammed into a truck in Muzaffarnagar
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में छह दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार के निकट एक तेज रफ्तार सियाज कार पीछे से 22 टायरा ट्रक में जा घुसी। हादसा होता ही कार सवार दोस्तों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव कार बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Six friends died in an accident in Muzaffarnagar after a speedy car rammed into a truck in Muzaffarnagar
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां  छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। 
Six friends died in an accident in Muzaffarnagar after a speedy car rammed into a truck in Muzaffarnagar
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर कार सवार लोगों को निकाला लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six friends died in an accident in Muzaffarnagar after a speedy car rammed into a truck in Muzaffarnagar
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
पुलिस का कहना है कि पांच मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं,  जबकि एक मेरठ का रहने वाला है। ये सभी आपस में दोस्त थे। मृतकों में शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल व एक अन्य दोस्त है। 
विज्ञापन
Six friends died in an accident in Muzaffarnagar after a speedy car rammed into a truck in Muzaffarnagar
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala

परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। मेरठ के रहने वाले अमन के परिजनों का रो रो कर है बुरा है । देर शाम तक शव के आने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed