फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सांसद बृजभूषण का फूंका पुतला, खूब हुई धक्का-मुक्की, फिर रालोद कार्यकर्ताओं को खींच ले गई पुलिस, तस्वीरें

Wed, 31 May 2023 10:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: RLD workers demanded action and burnt the effigy of MP Brij Bhushan Sharan Singh
फूंका सांसद का पुतला। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आक्रोश फैलता जा रहा है। मुजफ्फरनगर में रालोद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास रजबहा रोड पर रालोद कार्यकर्ताओं ने सांसद बृजभूषण का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

Muzaffarnagar: RLD workers demanded action and burnt the effigy of MP Brij Bhushan Sharan Singh
सांसद का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि धक्का-मुक्की के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता घायल भी हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी हैं।

Muzaffarnagar: RLD workers demanded action and burnt the effigy of MP Brij Bhushan Sharan Singh
रालोद कार्यकर्ता को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम में रालोद कार्यकर्ता युवा प्रदेश महासचिव अंकित सहरावत के साथ भोपा रोड एसडी कॉलेज के पास सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंकने पहुंचे। जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस कॉलेज के पास पहुंच गई। कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक से गंगारामपुरा रजबहा रोड पर पहुंचे और पुतला फूंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: RLD workers demanded action and burnt the effigy of MP Brij Bhushan Sharan Singh
रालोद कार्यकर्ता को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

इसकी जानकारी पर मंडी कोतवाली पुलिस मौके पहुंची तो रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जलते पुतले को छीनने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। एक कार्यकर्ता को चोट लग गई। काफी कार्यकर्ता मौके से चले गए, लेकिन पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: RLD workers demanded action and burnt the effigy of MP Brij Bhushan Sharan Singh
रालोद कार्यकर्ता को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की है। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना हैं कि पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed