फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा गमों का पहाड़: दो दोस्तों की मौत से गांव में मचा कोहराम, झांकी में छह घंटे तक लगातार नाचे थे दोनों युवक, तस्वीरें

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two friends have died after dance in the Holi celebration till six hours
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

होली की झांकी में लगातार छह घंटे तक नाचना दो दोस्तों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। जुलूस थमने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोनों की मौत की वजह बीमारी बताई है। 



मुजफ्फरनगर जनपद में ककरौली थाना क्षेत्र के खुजैड़ा गांव में शनिवार को होली की झांकी निकाली गई थी। झांकी में सोहनवीर (45) और बिंदर हैद्ध (26) शामिल हुए। करीब छह घंटे तक गांव में झांकी निकली गई, इस दौरान युवक दोनों नाचते रहे।

Muzaffarnagar News: Two friends have died after dance in the Holi celebration till six hours
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं शाम करीब साढ़े छह बजे जुलूस थम गया। कमेटी के लोग गांव में एक जगह बैठकर विचार-विमर्श कर रहे थे, इसी दौरान सोहनवीर और बिंदर हैद्ध की तबीयत खराब हो गई।

Muzaffarnagar News: Two friends have died after dance in the Holi celebration till six hours
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

ग्रामीण दोनों को लेकर जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ती गई। देर रात दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही सीओ भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से प्रकरण की पूरी जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two friends have died after dance in the Holi celebration till six hours
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक बिंदर हैद्ध के भाई संजू ने तहरीर दी है कि बीमारी की वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two friends have died after dance in the Holi celebration till six hours
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मृतक की जेब से निकला शराब का पव्वा
एक मृतक की जेब से शराब का पव्वा निकला है। पुलिस को जानकारी मिली कि दो दिन पहले पव्वा गांव के ही ठेके से खरीदा गया था। एसओ सुनील शर्मा का कहना है कि शराब के पव्वे की जांच कराई गई है, कोई कमी नहीं मिली। परिजन मौत की वजह बीमारी बता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed