फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह

Mon, 31 Oct 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: health advice given to girl students in the Aparajita program
अपराजिता - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कुपोषण पर वार करने के बाद ही हर मुश्किल को आसानी से हराया जा सकता है।



डॉ. आरती नंदन ने कहा
सोमवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी डॉ. आरती नंदन ने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि छात्राएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वह स्वस्थ होंगी तो पढ़ाई भी बेहतर तरीके से कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुई थी कहासुनी

मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। भोजन समय पर और ताजा खाएं। बासी भोजन खाने से परहेज करना चाहिए। खुद को और अपने घर के आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। 

प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने कहा
प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने कहा कि बीमार व्यक्ति किसी भी कार्य पर पूरी तरह ध्यान नहीं लगा सकता। ऐसे में जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नियमित रूप से चेकअप कराएं।  इस मौके पर प्रेरणा, निधि, गीता रानी, शैली रंजन, रीतू, प्रीति मलिक डॉली, अंजू और सुशीला मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Muzaffarnagar: health advice given to girl students in the Aparajita program
अपराजिता - फोटो : amar ujala
छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा करना
शिविर के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा करना सिखाया गया।  कराटे कोच नीरज सैनी की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तौर-तरीके बताए। छात्रा अक्षरा, भूमि और नैंसिका ने कराटे का प्रदर्शन किया।

 
Muzaffarnagar: health advice given to girl students in the Aparajita program
अपराजिता - फोटो : amar ujala
खानपान का महत्व बताया
छात्रा  गुलिस्तां ने बताया कि शिविर में रोजाना लिए जाने वाले आहार की जानकारी दी गई। आहार पौष्टिक नहीं होगा तो लाभ नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: health advice given to girl students in the Aparajita program
अपराजिता - फोटो : amar ujala
योग से स्वस्थ रहता है शरीर
छात्रा तनु ने बताया कि योग के विषय में अतिथियों ने जानकारी दी। नियमित योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है।
 
विज्ञापन
Muzaffarnagar: health advice given to girl students in the Aparajita program
अपराजिता - फोटो : amar ujala
पौष्टिक आहार का महत्व
छात्रा प्रिया ने कहा कि अतिथियों ने उन्हें पौष्टिक आहार और हरी सब्जियां खाने के लिए प्रेरित किया। उपयोगी जानकारी दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed