फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

Sun, 25 Dec 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Dec 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Crowds gathered at the funeral of Martyr Jawan Lokesh
शहीद जवान लोकेश का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम हादसे में शहीद हुए युसूफपुर के लाल सेना नायक लोकेश सहरावत का उनके पैतृक गांव की भूमि पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की शहादत के बाद दिनभर गांव में लोगों की आवाजाही लगी रही। हर लम्हा शहीद की यादों और बातों में गुजरा। रविवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंंचा तो कोहराम मच गया। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद उनके शव को गांव की ही निजी भूमि पर ले जाया गया, जहां सैनिक सम्मान के साथ विदाई दी गई। वहीं शहीद के परिजनों को प्रदेश सरकार 50 लाख की आर्थिक मदद करेगी। उनके परिजनों को यह चेक सौंपा जाएगा।

Muzaffarnagar: Crowds gathered at the funeral of Martyr Jawan Lokesh
जवान लोकेश का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात ही लोकेश कुमार की शहादत का समाचार गांव पहुंचा था। शुक्रवार को दिनभर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सैकड़ों लोग शहीद के घर सांत्वना देने पहुंचे। शहीद सेना नायक लोकेश कुमार की अंतिम यात्रा में युवाओं की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया।

Muzaffarnagar: Crowds gathered at the funeral of Martyr Jawan Lokesh
जवान लोकेश का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह युसूफपुर में पैतृक आवास पर शहीद का शव पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद लोकेश के परिजनों की 50 लाख की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। जिला प्रशासन परिजनों को आज धनराशि का चेक उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Crowds gathered at the funeral of Martyr Jawan Lokesh
शहीद जवान की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर बाईपास से शुरू हुए अंतिम दर्शन
रविवार सुबह गांव से काफी संख्या में दूर दराज के लोग भी ट्रैक्टर-ट्राॅली से पहुंचकर मुजफ्फरनगर बाईपास पर जाकर खड़े हो गए। तिरंगे लगे ट्रैक्टर ट्रॉली के लंबे काफिले के साथ यूसुफपुर के लाल शहीद लोकेश का पार्थिव शरीर गांव में ले जाया गया। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा लोकेश तुम्हारा नाम रहेगा और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। गांव की महिलाएं घरों की छत पर पहुंच गई और शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Crowds gathered at the funeral of Martyr Jawan Lokesh
शहीद जवान लोकेश का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद के घर सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता
नायक लोकेश सहरावत की शहादत के बाद उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। रविवार सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक चंदन चौहान, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन राजेश, ज्ञानेंद्र कैप्टन, प्रभात तोमर, जोगेंद्र वर्मा, धीर सिंह डायरेक्टर, बिन्नू राठी, अमित सहरावत, सुनील कुमार, सतीश कुमार, जयपाल सिंह, जयचंद, हरि प्रकाश, हरपाल सिंह, सीपी शर्मा शहीद के घर सांत्वना देने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ने भी दुख जताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed