फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her

Video: मुस्लिम महिलाओं के बीयर खरीदने पर गर्दन काटने की धमकी, आरोपी बोले- हिंदुओं के सामने हो रही बेइज्जती

Mon, 12 Jun 2023 11:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Jun 2023 11:54 PM IST
सार

Meerut News : आरोपी कह रहा है कि बीयर खरीद रहीं थीं, हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो गई। आरोपियों ने महिलाओं के सिर कलम करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी चौक के पास के ठेके से मुस्लिम समाज की महिलाओं के बीयर खरीदने पर गर्दन उतारने की धमकी दी गई। मुस्लिम समाज के ही आरोपियों ने महिलाओं को घेर लिया और दोनों को गिराकर एक मिनट में मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


वहीं, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। तीन आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शहर के राज मार्केट से नकाब पहने मुस्लिम महिलाओं को ठेके से कुछ ही दूर मुस्लिम समाज के तीन लोगों ने घेरकर रोक लिया। वायरल वीडियो में आरोपी कह रहे हैं कि महिलाओं ने शराब खरीदी है, जबकि एक महिला कह रही है कि बीयर खरीदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

एक आरोपी ने यहां तक कह दिया कि चाहे जेल जाना पड़े दोनों को गिराकर मार दूंगा। गर्दन उतारने की धमकी के साथ यह भी कहा कि उसके ऊपर पहले से ही केस हैं। 

विज्ञापन

Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

एक व्यक्ति के टोकने पर आरोपी कह रहा है कि बीयर खरीद रहीं थीं, हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो गई। इनका वीडियो भी वहां पर बना लिया गया है। सोमवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई।

Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई गई है। आरोपी खालापार निवासी आदिल, साजिद और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला निवासी बाकू उर्फ शाहनवाज है। 

Muzaffarnagar: a video viral of Muslim woman buying beer and accused threatens to behead her
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

आदिल और साजिद पर थाना कोतवाली नगर में पहले भी दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed