फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: लापता बेटे को दर-दर ढूंढ रहे थे परिजन, गांव के बाहर बिटौड़े में जली मिली लाश, खौफनाक थी वारदात

Sun, 12 Mar 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Mar 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Murder: Family searching for missing son, his dead body was found burnt in Bitora outside the village
दीपक का फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी कुलदीप शुक्रवार की शाम को अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। एक फोन कॉल पर व खाना छोड़कर घर से निकल गया। परिजन चिल्लाते रहे कि कहां जा रहा है खाना छोड़कर लेकिन दीपक ने बस इतना कहा कि थोड़ी देर में आता हूं। परिजन रात भर इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा, परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों को फोन लगाए लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। शनिवार को परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।



पुलिस छानबीन में जुटी थी कि रविवार सुबह गांव के ही एक बिटौड़े में आग लगने की सूचना मिली।  पुलिस मौके पर पहुंची तो बिटौड़े में एक शव जलता मिला। यह शव किसी और का नहीं बल्कि कुलदीप उर्फ दीपक का ही था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर अधजले शव की पहचान कराई। बेटे की हत्या की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुरा हाल था। आगे पढ़ें आखिर कैसे इस खौफनाक वारदात के निशां देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई।

Murder: Family searching for missing son, his dead body was found burnt in Bitora outside the village
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खतौली क्षेत्र के गांव शाहपुर से संदिग्ध हालात में लापता कुलदीप उर्फ दीपक की हत्या कर शव को गांव के बाहर बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। ग्रामीणों ने बिटौड़े की आग को बुझाया तो शव बरामद हुआ। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Murder: Family searching for missing son, his dead body was found burnt in Bitora outside the village
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांव शाहपुर के प्रधान डाॅ. ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव के सुभाष का पुत्र कुलदीप उर्फ दीपक अपने घर पर शुक्रवार की शाम खाना खा रहा था। इसी दौरान फोन आने पर वह खाना छोड़कर थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर कहीं चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Family searching for missing son, his dead body was found burnt in Bitora outside the village
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देर रात तक भी जब कुलदीप वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। लापता युवक के परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस शनिवार देर रात तक गांव में छानबीन करती रही। 

विज्ञापन
Murder: Family searching for missing son, his dead body was found burnt in Bitora outside the village
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह गांव के बाहर बिटौड़े में आग लगी होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाया तो उसमें युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ डाॅ रवि शंकर ने मौके से मिले मृतक युवक के अवशेषों को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed