फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आखिर कैसे हुआ था मुजफ्फरनगर हादसा? मजदूर ने बताया आंखों देखा हाल, मलबे में दब गईं थीं 20 जिंदगियां

Mon, 15 Apr 2024 10:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2024 10:05 PM IST
सार

UP: आखिर कैसा हुआ था मुजफ्फरनगर हादसा? मजदूर ने बताई आंखों देखी, मलबे में दब गईं थीं 20 जिंदगियां

विज्ञापन
How incident happened in Muzaffarnagar, A laborer told seen after his own eyes
मुजफ्फरनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 20 मजदूर मलबे में दब गए थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने 18 मजदूरों को बचा लिया। वहीं, इस हादसे में को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। जानिए आखिर हादसा कैसा हुआ था। 



यह बताई हादसे की वजह
हादसे के वक्त चिनाई के लिए मसाला तैयार कर रहे बरेली के संतोष और कृष्णपाल ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण का कार्य चल रहा है। दुकानों के पास ही रोड रोलर चल रहा था। इसकी धलक ही दुकानों तक पहुंची और अचानक यह हादसा हो गया।

How incident happened in Muzaffarnagar, A laborer told seen after his own eyes
मुजफ्फरनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

बताया कि हादसे के वक्त विक्की और संजीव बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे। अचानक ही वह जान बचाने के लिए भागे और मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।

How incident happened in Muzaffarnagar, A laborer told seen after his own eyes
मुजफ्फरनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद हुई यह कार्रवाई
दुमंजिल दुकानों को जैक लगाकर उभारने के दौरान हुए हादसे के मामले में ठेकेदार और दुकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक तस्वीरें: ऐसा था मंजर... देखकर कांप गए अफसर, मलबे में दबीं जिंदगियों को बचाया, दो की टूट गईं सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
How incident happened in Muzaffarnagar, A laborer told seen after his own eyes
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला

जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 73 जैक और 10 लकड़ी के गुटके बरामद किए हैं। 

यह भी पढ़ें: मौत से 11 घंटे लड़ा विकेश: मलबे में दबा पैर और पेट में घुसा था सरिया, जिंदगी बचाने पर NDRF को कहा थैंक्स

विज्ञापन
How incident happened in Muzaffarnagar, A laborer told seen after his own eyes
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि ये दुकानें व मकान मेरठ जनपद के कस्बा मवाना के मोहल्ला मुन्ना लाल निवासी मुर्सलीन कुरैशी की थी। उसने इन दुकानों व मकान को ऊपर उठाने के लिए जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव रायपुर मजरा निवासी ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन को ठेका दिया था जो मजदूरों से यह कार्य करा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed