{"_id":"6645ac0071036b931e09b3a3","slug":"honor-killing-father-strangled-his-daughter-to-death-for-talking-on-mobile-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पिता ने अपनी ही बेटी को अपने हाथों से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई युवती के खून से लथपथ पड़े शव को देख सहम गया।
वहीं आरोपी पिता वारदात को अंजाम देकर पहले तो मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बार घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
2 of 5
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : amarujala
नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनुमा (18) की छुरी से गला रेतकर हत्या कर डाली। दिन निकलते ही पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने बेटी का शव फर्श से खून से लथपथ पड़ा देखा तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
3 of 5
बेटी की हत्या ,मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : amarujala
मौके पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि शाहिद पल्लेदारी का कार्य करता है। उसके चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। गुरुवार सुबह उसने अपनी बेटी सहनुमा की हत्या कर दी है। पिता ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी पिता
- फोटो : amarujala
पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसी दौरान आरोपी पिता भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान लोगों ने उसे घेर लिया और घटना की वजह पूछी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की।
पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकारते हुए शाहिद ने बताया कि उसे कई दफा मना किया लेकिन वह नहीं मानी और किसी लड़के से बात करती थी। मेरी समाज में क्या इज्जत रह जाती। मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर लेती। मैं उस लड़के का नाम नहीं जानता लेकिन उसके हद से ज्यादा फोन आते थे। मैं तीन दिन से देख रहा था मोबाइल पर इतनी बात कर रही थी। समझाने से भी नहीं समझ रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।