पंजाब के पठानकोट में तीन साल पहले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा, बुआ और फुफेरे भाई की हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी राशिद उर्फ सिपइया को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में एसओ शाहपुर बबलू कुमार भी घायल हुए हैं।
एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान 50 हजार के इनामी राशिद उर्फ सिपइया के रूप में हुई। वह मूल रूप से राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव चड़ावा का रहने वाला था और फिलहाल मुरादाबाद के थाना भोजपुर स्थित पीपलशाना गांव में रह रहा था।
2 of 5
एसओ हुए घायल।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि पठानकोट के गांव थरियाल में 19 अगस्त 2020 की रात पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार, बुआ आशा देवी और फुफेरे भाई कौशल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राशिद फरार चल रहा था।
3 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को थाना शाहपुर पुलिस और एसओजी ने गांव गोयला के जंगल में बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक छोड़ खेतों में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में राशिद मारा गया।
4 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने मौके से बाइक, रिवॉल्वर, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। राशिद के खिलाफ गंभीर धाराओं के एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
5 of 5
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
वह मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ और ककरौली में लूट के दो मुकदमों में फरार चल रहा था। घायल एसओ को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है।