चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।
वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न देखने को मिल रहा है। लोग ढोल बजाकर खुशियां मना रहे हैं।
2 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मामा के आंगन में चंद्रयान उतरते ही छा गई खुशियां
कहावतों और कहानियों में चंदा मामा के घर की खूब कल्पनाएं गढ़ी गईं। बुधवार को जैसे ही चंद्रयान-3 उसी चंदा मामा के आंगन में उतरा तो खुशियां छा गईं। खुशियों से लोग झूमने लगे। उन्होंने खुशी में आतिशबाजी भी की। इस दौरान देशभक्ति के जयकारे भी लगाए।
3 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं। मुजफ्फरनगर के खतौली में इसरो के वैज्ञानिक अरीब के घर पर लोगों का तांता लग गया। उनके पिता काजी महताब जिया ने लोगों की आवभगत की। लैंडर बनाने वाली टीम का अहम हिस्सा रहीं शहर के अवध विहार की बेटी शितीशा के घर पर खुशियां छा गईं। उनकी माता जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला को बधाई देने वालों की भीड़ रही।
4 of 6
खुशी मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आज सबसे बड़ी खुशी का दिन : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश के लिए आज सबसे बड़ी खुशी का दिन है। चांद पर चंद्रयान-3 हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी तपस्या का नतीजा है।
5 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
चांद पर लहरा दिया तिरंगा : कपिल देव अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कामयाबी से खुशी मिली है। आज भारत ने चांद पर तिरंगा लहरा दिया है।